बिहार पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया) 
करियर

बिहार लोक सेवा आयोग में 4 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, जानें कब कर सकेंगे आवेदन

BPSC Vacancy 2025: बिहार में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर जल्द आने वाला है जिसके तहत उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में करीब 4 हजार से अधिक लाइब्रेरियन पदों पर भर्ती की जाएगी।

प्रीति शर्मा

BPSC Recruitment 2025: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। बिहार में जल्द ही उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में करीब 4 हजार से अधिक लाइब्रेरियन पदों पर भर्ती की जाएगी। बीपीएससी जल्द ही चौथे चरण की शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी कर सकता है। इसके लिए राज्य सरकार ने पिछले दिनों बिहार विद्यालय पुस्तकालय अध्यक्ष नियमावली 2025 को मंजूरी दे दी है।

कब कर सकेंगे आवेदन

बिहार में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर होगा। जल्द ही राज्य में लाइब्रेरी हेड्स की नियुक्ति के लिए वैकेंसी आने वाली है। शिक्षा विभाग को सभी जिलों से खाली पदों की सूची मिल गई है और ऐसे में उन पदों पर रोस्टर क्लियरेंस कराया जा रहा है। पूरा प्रोसेस कंप्लीट होने के बाद बिहार लोक सेवा आयोग को सूची भेज दी जाएगी। इसके बाद बीपीएससी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सकती है।

आवेदन के लिए योग्यता

बिहार के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में लगभग 4 हजार से भी ज्यादा पुस्तकालय अध्यक्षों की नियुक्ति होने वाली है। इसके लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पुस्तकालय विज्ञान में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अगर आप एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग, महिला और आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग से हैं तो न्यूनतम निर्धारित अंक में पांच प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन

बता दें कि इस भर्ती की प्रक्रिया विद्यालय सहायक भर्ती की तरह होगी। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और मेरिट लिस्ट के आधार पर चयनित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने लाइब्रेरी साइंस से पढ़ाई की है उनके लिए यह शानदार अवसर होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन होंगे और परीक्षा बीपीएससी द्वारा कराई जाएगी। माना जा रहा है कि इस साल के अंत में या अगले साल की शुरूआत में एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।

फिलहाल राज्य के ज्यादातर स्कूलों में लाइब्रेरी हेड की कमी थी। इस वजह से कई लाइब्रेरी सिर्फ ऐसे ही संचालित हो रही थीं। ऐसे में ये नियुक्तियां छात्रों को बेहतर संसाधन और पढ़ाई लिखाई का माहौल मजबूत करेगी।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार