फाइल फोटो (Image- Social Media) 
करियर

BSEB Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड रिजल्ड को लेकर आया बड़ा अपडेट, मूल्यांकन पूरा, जानें कब आएंगे परिणाम

BSEB Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड रिजल्ट पर बड़ा अपडेट है. बिहार बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जानें कब तक आएंगे बोर्ड परीक्षा के परिणाम।

अर्पित शुक्ला

BSEB Bihar Board Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया है और अब रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हालांकि रिजल्ट घोषित करने से पहले बोर्ड एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया पूरी करेगा। इसके तहत मूल्यांकन में टॉप स्थान पाने वाले छात्रों का इंटरव्यू लिया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही 12वीं बोर्ड का आधिकारिक परिणाम जारी किया जाएगा।

आंसर-की जारी, अब टॉपर्स का इंटरव्यू

बिहार बोर्ड ने 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन 27 फरवरी से शुरू किया था, जो अब पूरा हो चुका है। वहीं 10वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की जांच अभी जारी है। इससे पहले बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं की फाइनल आंसर-की भी जारी कर चुका है। अब बोर्ड मूल्यांकन में शीर्ष स्थान पाने वाले छात्रों को इंटरव्यू के लिए बुलाएगा, ताकि उनकी कॉपियों और प्रदर्शन का सत्यापन किया जा सके। माना जा रहा है कि यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।

पिछले वर्षों का रिजल्ट ट्रेंड

बिहार बोर्ड आमतौर पर मार्च के तीसरे या चौथे सप्ताह में 12वीं का रिजल्ट जारी करता है। पिछले कुछ वर्षों का ट्रेंड इस प्रकार रहा है:

2025: 25 मार्च

2024: 23 मार्च

2023: 21 मार्च

2022: 16 मार्च

2021: 26 मार्च

2020: 24 मार्च

इस साल कब आ सकता है रिजल्ट?

मूल्यांकन पूरा होने और टॉपर्स के इंटरव्यू की प्रक्रिया खत्म होने के बाद इस साल भी 20 से 25 मार्च के बीच बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने की संभावना है। पहले इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित किया जाएगा और उसके बाद 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

यहां देख सकेंगे रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं और 10वीं का रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी करेगा-

  • biharboardonline.com
  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • results.biharboardonline.com

टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी

रिजल्ट के साथ ही बिहार बोर्ड अलग-अलग स्ट्रीम (साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स) के टॉपर्स की सूची भी जारी करेगा। पिछले साल इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 86.5 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। इस बार भी परिणाम के साथ पासिंग प्रतिशत और टॉपर्स की जानकारी जारी की जाएगी।

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना