बीएचईएल भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया) 
करियर

BHEL में नौकरी पाने का युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 515 पदों पर निकली भर्ती

BHEL जैसे संस्थान में अगर आप सरकारी नौकरी तलाश रहे हैं तो आपके लिए यह सुनहरा अवसर है। BHEL ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके लिए आवेदन 16 जुलाई से कर सकते हैं।

प्रीति शर्मा

BHEL Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार बीएचईएल भर्ती 2025 के लिए आवेदन जल्द कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 515 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन जैसे कई पद शामिल हैं।

बीएचईएल भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन 16 जुलाई 2025 से शुरू होंगे। जिसके लिए आपको बीएचईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी शर्तें और प्रक्रिया नोटिफिकेशन के जरिए पढ़ सकते हैं।

उम्मीदवारों की योग्यता

बीएचईएल में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित विषय में आईटीआई, नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट और नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट भी अनिवार्य है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 60 प्रतिशत होने चाहिए और अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लिए न्यूनतम अंक 55 प्रतिशत होना जरूरी है।

आवेदन करने की आयु सीमा

बीएचईएल में सरकारी नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों के लिए आवेदन की आयु सीमा भी तय की गई है। जिसमें सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 27 वर्ष तय की गई है। वहीं, ओबीसी को 3 साल और एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल तक की छूट दी गई है। इसके अलावा दिव्यांग अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में 10 साल तक की छूट दी जाएगी।

अगर आप प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में तकनीकी पद की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है। BHEL जैसी कंपनी में काम करना सिर्फ सम्मान की बात नहीं है बल्कि यह करियर के लिए एक अच्छा अवसर है जो आपको विकास की ओर लेकर जाएगा।

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले BHEL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • आवेदन में मांगी गई जानकारी को सही तरीके से दर्ज करें।
  • सभी जरूरी दस्तावेजों को सही साइज में अपलोड करें।
  • इसके बाद फॉर्म सबमिट करें और फॉर्म की एक कॉपी संभाल कर रखें।

कितना होगा वेतन

BHEL में भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को अच्छा वेतन मिलेगी। अगर इन पदों पर आपका चयन होता है तो अभ्यर्थियों को 29500 रुपए से 65000 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा