BHEL Apprentice Vacancy : भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), रानीपेट ने ट्रेड अप्रेंटिस के 305 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत फिटर, वेल्डर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट समेत कई ट्रेड में उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है, बल्कि निर्धारित तारीख पर वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होना होगा। इंटरव्यू का आयोजन 18 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक सुबह 9 बजे से बीएचईएल रानीपेट परिसर में किया जाएगा। भर्ती में फिटर के 135, वेल्डर के 90, टर्नर के 20, इलेक्ट्रीशियन के 23 और मशीनिस्ट के 21 पद शामिल हैं।
इस अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवार का संबंधित ट्रेड में आईटीआई यानी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट पास होना जरूरी है। संबंधित ट्रेड के अनुसार आठवीं या दसवीं कक्षा पास होना भी अनिवार्य है। जून 2026 में आईटीआई की अंतिम परीक्षा देने वाले और रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी भी वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
ऐसे उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय अपना हॉल टिकट साथ लेकर जाना होगा। चयनित उम्मीदवारों को एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी और इस दौरान उन्हें हर महीने 12,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। उम्मीदवारों को अपने साथ आईटीआई प्रमाणपत्र, अंकपत्र, आधार कार्ड, फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर जाना होगा।
उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए 18, 19, 20 या 21 अगस्त 2026 में से निर्धारित दिन सुबह 9 बजे पहुंचना होगा। वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन मानव संसाधन प्रबंधन सम्मेलन कक्ष, प्रशासनिक भवन, बीएचईएल, रानीपेट में किया जाएगा।
उम्मीदवारों को इंटरव्यू में जाने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में अपने ट्रेड की पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए। इस भर्ती में फिटर, वेल्डर, टर्नर, मोटर मैकेनिक, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग मैकेनिक, बढ़ई, मशीनिस्ट और उपकरण मैकेनिक ट्रेड के उम्मीदवारों को मौका मिलेगा।