बंगलूरू सिटी सिविल कोर्ट (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

बंगलूरू सिटी सिविल कोर्ट ने 110 पदों पर भर्ती निकाली, 1 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

Civil Court Vacancy : बंगलूरू सिटी सिविल कोर्ट ने टाइपिस्ट, चपरासी, ड्राइवर, प्रोसेस सर्वर और जवाना समेत 110 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक किए जा सकेंगे।

हितेश तिवारी

Court Recruitment : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बंगलूरू सिटी सिविल कोर्ट ने टाइपिस्ट ग्रेड-III, चपरासी, ड्राइवर, प्रोसेस सर्वर और जवाना समेत कुल 110 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती की अधिसूचना 24 जून 2026 को जारी की गई थी।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तय की गई है। इसी समय तक आवेदन शुल्क भी जमा किया जा सकेगा। भर्ती के माध्यम से कर्नाटक न्यायिक विभाग में विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।

बंगलूरू सिटी सिविल कोर्ट में 110 पदों पर भर्ती

बंगलूरू सिटी सिविल कोर्ट में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। टाइपिस्ट ग्रेड-III के लिए 12वीं (PUC) या कमर्शियल प्रैक्टिस में तीन वर्षीय डिप्लोमा के साथ कन्नड़ और अंग्रेजी टाइपिंग में सीनियर ग्रेड उत्तीर्ण होना जरूरी है। चपरासी पद के लिए भी 12वीं या समकक्ष योग्यता मांगी गई है। ड्राइवर और प्रोसेस सर्वर पदों के लिए 10वीं पास होना आवश्यक है, जबकि ड्राइवर पद के लिए भारी वाहन चलाने का वैध लाइसेंस अनिवार्य होगा।

जवाना (गार्ड) पद के लिए 10वीं पास होने के साथ कन्नड़ भाषा पढ़ने और लिखने का ज्ञान जरूरी है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के लिए 40 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग की कुछ श्रेणियों के लिए 43 वर्ष और एससी, एसटी व श्रेणी-I के उम्मीदवारों के लिए 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में भी छूट मिलेगी।

ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक

चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग होगी। टाइपिस्ट ग्रेड-III पद के लिए सबसे पहले शैक्षणिक योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में टाइपिंग टेस्ट होगा, जिसमें निर्धारित गति हासिल करना अनिवार्य रहेगा। सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और अंतिम मेरिट सूची तीनों चरणों के अंकों के आधार पर तैयार होगी।

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 27,000 रुपये से लेकर 83,700 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और शुल्क जमा करने के बाद आवेदन सबमिट करना होगा।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला