APPSC Group 1 Apply Online: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आंध्र प्रदेश से अच्छी खबर है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने अलग-अलग सरकारी विभागों में 163 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती में डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP), असिस्टेंट कमिश्नर स्टेट टैक्स, डिस्ट्रिक्ट एजुकेशनल ऑफिसर, डिप्टी रजिस्ट्रार और डिविजनल डेवलपमेंट ऑफिसर जैसे कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।
खास बात यह है कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रही है। योग्य उम्मीदवार 27 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं। भर्ती में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू जैसे चरण शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अच्छी सैलरी भी मिलेगी। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो इस भर्ती से जुड़ी योग्यता, पदों की संख्या, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहां जान सकते हैं।
आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने विभिन्न विभागों में कुल 163 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें डिप्टी कलेक्टर के 11, असिस्टेंट कमिश्नर स्टेट टैक्स के 14, डीएसपी (सिविल) के 36, डीएसपी (कम्युनिकेशंस) के 3, डिस्ट्रिक्ट एजुकेशनल ऑफिसर के 14 और रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर के 3 पद शामिल हैं।
इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट ट्राइबल वेलफेयर ऑफिसर का 1, डिप्टी रजिस्ट्रार के 15, म्युनिसिपल कमिश्नर ग्रेड-II के 12, असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर/असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर के 2, डिस्ट्रिक्ट एम्प्लॉयमेंट ऑफिसर के 3, असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के 14 और डिविजनल डेवलपमेंट ऑफिसर के 35 पद भी भरे जाएंगे।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 27 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन लिंक एक्टिव होने के बाद अभ्यर्थी APPSC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए संबंधित पद के लिए फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
कुछ तकनीकी पदों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग या रेडियो इंजीनियरिंग में BE/ B.Tech या समकक्ष डिग्री मांगी गई है।
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। पहले स्क्रीनिंग टेस्ट यानी प्रारंभिक परीक्षा होगी, जो वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा देनी होगी। इसके बाद इंटरव्यू और अंतिम मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 54,060 से 1,54,980 रुपए प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा पैटर्न और अन्य शर्तें अलग हो सकती हैं। इसलिए आवेदन से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पद की आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखनी चाहिए।