डीआरडीओ इंटर्नशिप 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
करियर

DRDO में इंटर्नशिप करने के लिए जल्द करें अप्लाई, जानें कितना मिलेगा स्टाइपेंड

DRDO Internship 2025: डीआरडीओ में इंटर्नशिप करने का मौका चाहते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है। डीआरडीओ में पेड इंटर्नशिप के लिए आवेदन जारी हैं जिसकी अंतिम तिथि 20 जुलाई 2025 है।

प्रीति शर्मा

DRDO Paid Internship 2025: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अधीन रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने इंटर्नशिप के लिए 6 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। जिसके लिए योग्य व इच्छुक विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड फॉर्म भर सकते हैं। इसमें साइंस और टेक्नोलॉजी की फील्ड में आगे अपना करियर बनाने वाले विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन में भाग ले सकते हैं।

साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए यह अच्छा मौका है। डीआरडीओ में आपको न सिर्फ इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा बल्कि कमाई करने का भी ऑप्शन रहेगा। आवेदकों को इंटर्नशिप करने के लिए स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। जिसमें हर महीने आपको पैसे मिलेंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि

डीआरडीओ में प्रैक्टिकल काम सीखने का सुनहरा अवसर बिल्कुल नहीं गवाना चाहिए। जिसमें आपको हर महीने पैसे मिलेंगे। अगर आप इंटर्नशिप प्रोग्राम में शामिल होना चाहते हैं तो आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई शाम 5 बजे तक है। आप इससे पहले अप्लाई करके अपनी सीट पक्की कर सकते हैं। डीआरडीओ के अंतर्गत आने वाला नौसेना विज्ञान और तकनीकी प्रयोगशाला शुरू की जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवार डीआरडीओ में इंटर्नशिप करने के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु गणना 20 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं, अधिकतम आयु में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और एसटी/एससी वर्ग को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। इसके अलावा दिव्यांगजनों के लिए यह छूट 10 वर्ष तक की होगी।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

डीआरडीओ में इंटर्नशिप प्रोग्राम करने का मौका 6 महीने के लिए मिलेगा। इसमें आपको 5000 रुपए का स्टाइपेंड भी मिलेगा। इसके लिए चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार  पर होगी। अगर आप डीआरडीओ में इंटर्नशिप करना चाहते हैं तो इसके लिए आवेदन निशुल्क होगा। इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवार संबंधित ब्रांच या विषय में बीई/बीटेक या बीएससी/एमएमसी की पढ़ाई कर रहे हों।

कैसे कर सकते हैं अप्लाई

डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। बता दें कि इच्छुक अभ्यर्थी को वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करके भरना होगा और मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को स्वप्रमाणित करते हुए फोटोकॉपी अटैक करनी होगी। इसके बाद संस्थान के तय पते पर डाक के माध्यम से इसे भेजना होगा।  आवेदन निदेशक, रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई), रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, सेक्टर-37 ए, चंडीगढ़ 160036 पते पर भेजना होगा।

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी