11वीं कक्षा एडमिशन प्रोसेस (सौ. सोशल मीडिया ) 
करियर

दिल्ली में आज से शुरू होगी 11 वीं एडमिशन की एप्लीकेशन प्रोसेस, ऐसे चेक कर सकते हैं शेड्यूल

दिल्ली के वो सभी स्टूडेंट्स जिन्होंने 10वीं कक्षा पास कर ली हैं और जो 11वीं में एडमिशन लेना चाहते हैं, उनके लिए ये खबर काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। आज से 11वीं क्लास के एडमिशन की प्रोसेस शुरू हो गई हैं।

अपूर्वा नायक

देश की राजधानी दिल्ली के सरकारी स्कूलों में एजुकेशन सेशन 2025-26 के लिए आज से 11वीं एडमिशन के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो गई है। एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स दोपहर 12 बजे से एजुकेशनल डायरेक्टोरेट की ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 9 जून शाम 5 बजे तक हैं। एडमिशन प्रोसेस टोटल 3 फेज में पूरी होती हैं।

सिर्फ दिल्ली में रहने वाले स्टूडेंट्स, जो 2024-25 एजुकेशन सेशन में दिल्ली सरकार/सरकार एडेड स्कूल या उसके अलावा बाकी मान्यता प्राप्त बोर्डों से 10 वीं पास कर चुके हैं। वे एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। साथ जिन स्टूडेंट्स ने 2024-25 एजुकेशन सेशन में दिल्ली सरकार या निदेशालय के अंतर्गत सरकार के द्वारा मदद पाने वाली स्कूलों से 10वीं पास हैं। वे इस मॉड्यूल के अंतर्गत एडमिशन के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए निदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

3 फेज में होंगे एडमिशन

फेज 1 के अंतर्गत एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 2 मई 12 बजे से 9 जून शाम 5 बजे तक चल सकती है। साथ ही अलॉकेटेड स्कूलों की लिस्ट 19 जून को जारी की जाएगी और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन 20 से 30 जून तक की जाने वाली है। साथ ही दूसरे फेज के अंतर्गत एप्लीकेशन प्रोसेस 1 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 10 जुलाई शाम 5 बजे तक चलने वाली है। स्कूल अलॉटमेंट लिस्ट 21 जुलाई को जारी की जाने वाली है और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन प्रोसेस 22 से 31 जुलाई तक चलने वाली है।

एडमिशन के तीसरे फेज के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 1 अगस्त दोपहर 12 बजे से 11 अगस्त शाम 5 बजे तक चल सकती है। जिसके बाद आवंटित स्कूलों की लिस्ट 20 अगस्त को जारी की जाने वाली हैं। साथ ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और सबमिट का प्रोसेस 21 से 30 अगस्त तक चल सकता है।

ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

एजुकेशनल डायरेक्टोरेट की ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर विजिट करें। होम पेज पर दी गई सरकारी स्कूल एडमिशन लिंक पर क्लिक करें। यहां 11 वीं नॉन प्लान एडमिशन 2025-26 के लिए ऑप्शन का सिलेक्शन करें। अब नई रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और क्रेडेंशियल सबमिट करके रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर सबमिट करें।

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO