इंजीनियरींग में प्रवेश (फाइल फोटो) 
करियर

महाराष्ट्र: इंजीनियरिंग में प्रवेश की पहली सूची जारी, कल तक सीट करना होगा कंफर्म

Career News: महाराष्ट्र के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान पहले अलॉटमेंट यानी सीटों के वितरण की सूची घोषित की गई। अधिकांश छात्रों ने कंप्यूटर बेस्ड कोर्सेस में अपनी रूचि दिखाई।

प्रिया जैस

Career News: राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत पहले अलॉटमेंट यानी सीटों के वितरण की सूची घोषित की गई। इसमें विगत वर्षों की तरह ही इस बार भी कम्प्यूटर एंड एलाइड ब्रांचेज के प्रति छात्रों का आकर्षण अधिक देखने को मिला। यही वजह है कि करीब 80 फीसदी अलॉटमेंट केवल कम्प्यूटर एंड रिलेटेड ब्रांचेज में मिला है।

अब पहली सूची के तहत छात्रों को 3 अगस्त तक कॉलेजों में जाकर सीट कंफर्म करना होगा। इसके बाद दूसरे राउंड की सूची घोषित की जाएगी। कम्प्यूटर एंड एलाइड ब्रांचेज को लेकर छात्रों का क्रेज बढ़ गया है। मदर ब्रांचेज में प्रवेश लेने वालों की संख्या कम हो गई है। अधिकांश छात्र कम्प्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटिलेजेंस (एआई), इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, डेटा साइंस, क्लाउड कम्प्यूटिंग, कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए उत्सुक हैं।

तीसरे राउंड में कॉलेज अलॉट

यही वजह है कि पहली सूची में अधिकांश सीटें कम्प्यूटर एंड रिलेटेड ब्रांचेज में वितरित हुई। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रकल, मैकेनिकल, सिविल का समावेश है। इस बार नये नियम के अनुसार पहले प्रेफरेंस का कॉलेज अलॉट होने पर छात्रों को प्रवेश लेना अनिवार्य है। वहीं दूसरे राउंड में 1-3 और तीसरे राउंड में 1-6 के बीच कॉलेज अलॉट होने पर प्रवेश अनिवार्य होगा।

60 फीसदी से ज्यादा सीटें उपलब्ध

पहले राउंड के प्रवेश 3 अगस्त तक कंफर्म करना होगा। इसके बाद रिक्त सीटों की स्थिति जारी की जाएगी। इसके पश्चात दूसरे राउंड की सीटों का अलॉटमेंट किया जाएगा। नागपुर विभाग में इंजीनियरिंग के 41 कॉलेज हैं। इनमें करीब 20,000 सीटें उपलब्ध हुई हैं। इस बार सबसे अधिक सीटें कम्प्यूटर एंड एलाइड ब्रांचेज की बढ़ी हैं। कुल सीटों में करीब 60 फीसदी से ज्यादा सीटें कम्प्यूटर एंड एलाइड ब्रांचेज की हैं। छात्रों की रुचि को देखते हुए कॉलेजों ने भी कम्प्यूटर से संबंधित ब्रांच की सीटें डबल कर दी हैं।

एसबी जैन इंजीनियरिंग कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय बडजाते

पहले राउंड के अलॉटमेंट के बाद अधिकांश छात्र पसंदीदा कॉलेज और ब्रांच के लिए अगले राउंड में जाते हैं। इस वजह से जितनी सीटें अलॉट हुई है उतने ही प्रवेश होंगे, यह जरूरी नहीं है। पिछले वर्षों में कम्प्यूटर एंड एलाइड ब्रांचेज के प्रति आकर्षण ज्यादा ही बढ़ा है। छात्र भविष्य में रोजगार की संभावना को मजबूत करने के लिए ही इस ब्रांच का चयन कर रहे हैं।

केडीके कॉलेज के प्रा. महेंद्र उमरे

पहली सूची की घोषणा के बाद सबसे अधिक अलॉटमेंट कम्प्यूटर एंड एलाइड ब्रांचेज में हुआ है। इसका मतलब साफ है कि अधिकाधिक छात्रों की रुचि इसी ब्रांच में है। अब ब्रांच के साथ ही पसंदीदा कॉलेज के लिए अनेक छात्र सेकंड राउंड के लिए प्रयास करेंगे। इस बार नियमों में बदलाव हुआ है। छात्रों को प्रक्रिया के बारे में गंभीरता से विचार कर निर्णय लेना चाहिए।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज