रेलवे नौकरी (सौजन्य-पिनटरेस्ट) 
करियर

10वीं पास स्टूडेंटस के लिए भारतीय रेलवे ने निकाली नौकरी, बिना इंटरव्यू के होगा सिलेक्शन

भारतीय रेलवे में दसवीं पास स्टूडेंटस के लिए अप्रेंटिसशिप करने का एक सुनहरा अवसर आ गया है। इस बार रेलवे रिक्रूटमेंट सेल के जरिए पूर्वी रेलवे ने बहुत सारे पदों पर भर्तियां निकाली है, जहां योग्यता के अनुसार बिना किसी इंटरव्यू के उम्मीदवारों को इन पदों के लिया चुना जाएगा।

प्रिया जैस

नवभारत डेस्क: भारतीय रेलवे में दसवीं पास स्टूडेंटस के लिए अप्रेंटिसशिप करने का एक सुनहरा अवसर आ गया है। इस बार रेलवे रिक्रूटमेंट सेल के जरिए पूर्वी रेलवे ने बहुत सारे पदों पर भर्तियां निकाली है, जहां योग्यता के अनुसार बिना किसी इंटरव्यू के उम्मीदवारों को इन पदों के लिया चुना जाएगा।

ये भर्तियां पूर्वी रेलवे आरआरसी ईआर कोलकाता विभिन्न ट्रेड अपरेंटिस 2024 के तहत निकाली गई है। इसके लिए जल्दी-से-जल्दी अपने जस्तावेजों को जमा कर लिजिए ताकि आवेदन के लिए लिंक के खुलते ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकें।

3 हजार से ज्यादा पद

बता दें कि इस भर्ती के जरिए कुल अप्रेंटिस के लिए कुल 3115 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इस पद के लिए इसकी अधिसूचना 9 सितंबर को आ चुकी है, लेकिन इस पर आवेदन करने की लिंक 24 सितंबर 2024 को खुलेगी। इस पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर 2024 रखी गई है।

अप्लाई करने की प्रक्रिया

रेलवे की इन अप्रेंटिस पदों पर अप्लाई ऑनलाइन माध्यम से किया जाना है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, ईस्टर्न रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrcer.org. पर जाना होगा। इस वेबसाइट से आप आवेदन भर सकते है और साथ ही इस रिक्रूटमेंट के बारे में बाकि जरुरी जानकारी भी जान सकते है। इसके साथ समय-समय पर इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट्स जानने के लिए विजिट करते रहें।

अप्लाई करने के लिए योग्यता

पूर्वी रेलवे आरआरसी ईआर कोलकाता विभिन्न ट्रेड अपरेंटिस 2024 के लिए अप्लाई करने के लिए जरुरी है कि उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं की परीक्षा कम से कम 50 प्रतिशत से पास हो। साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित फील्ड में आईटीआई का डिप्लोमा भी होना जरुरी है।

 इस पद के लिए सिलेक्शन परीक्षा के आधार पर नहीं होगा, बल्कि इसके लिए मेकिट के आधार पर चयन होगा। ये मेरिट लिस्ट उम्मीदवार के दसवीं और आईटीआई के अंकों के हिसाब से बनेगी।

स्टाइपेंड और आयु सीमा

इस पद पर चुने गए योग्य उम्मीदवारों को 10000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। अन्य जानकारी के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। इस पद के लिए आवेदन करने के लिए अगर आयु सीमा की बात करें तो इसकी आयु सीमा 15 वर्ष से 24 वर्ष रखी गई है।

आवेदन शुल्क

इस पद के लिए आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी, ओबीसी कैटेगरी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा। इस शुल्क को ऑनलाइन भरना है और ध्यान रहें कि ये पेमेंट नॉन-रिफंडेबल है मतलब किसी भी परिस्थिति में इसे वापस नहीं किया जाएगा।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए