एसआईपी का फॉर्मूूला। इमेज-एआई 
बिज़नेस

मालामाल हो जाएंगे बस SIP का 11x12x20 फॉर्मूला जान लें

Best SIP Investment Plan: एसआईपी का 11x12x20 फॉर्मूला छोटी मासिक बचत को करोड़ों में बदल सकता है। हर साल 11 रुपए का निवेश करें और 12% रिटर्न का लक्ष्य रख लें तो 20 साल में कंपाउंडिंग करोड़पति बना देगा।

रंजन कुमार

SIP Millionaire Formula: वर्तमान में इन्वेस्टमेंट के कई ऑप्शन हैं। कुछ लोग रिस्क के साथ अच्छा पैसा बनाने ऑप्शन की तलाश में हमेशा रहते हैं। अगर, आप भी ऐसे ही ऑप्शन की तलाश में हैं तो फिर आपके लिए एसआईपी बेस्ट है। दरअसल, सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) में ऐसा जादुई फॉर्मूला छिपा है, जो आपको करोड़पति बना सकता है। इसे 11x12x20 का मनी मेकिंग फॉर्मूला कहते हैं।

यह फॉर्मूला तीन बातों पर फोकस है। आपकी निवेश राशि में वार्षिक वृद्धि, अपेक्षित रिटर्न और निवेश की अवधि। 11,000 का निवेश- मतलब आपको हर महीने SIP में 11,00 रुपये का निवेश बिना रुके लगातार करना होगा, जब जाकर फ्यूचर में करोड़पति बनेंगे। 12 (अपेक्षित रिटर्न)- यह मानकर चला जाता है कि आप SIP निवेश पर औसतन 12% वार्षिक रिटर्न पा सकते हैं। इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने लंबी अवधि में अक्सर इससे बेहतर रिटर्न दिया है। मगर, 12% हासिल करने लायक टारगेट है। 20 (निवेश की अवधि): मतलब आपको 20 साल तक लगातार निवेश करना होगा। SIP की असली ताकत कंपाउंडिंग में है और कंपाउंडिंग को जादू दिखाने के लिए समय चाहिए। जितना लंबा समय, उतना बड़ा कोष।

उदाहरण से समझें

अपनी कमाई में से 11,000 रुपए का निवेश हर महीने 20 साल तक करते हैं तो 12 फीसदी रिटर्न के आधार पर करोड़पति बन सकते हैं। 20 साल तक 11,000 रुपए का निवेश करेंगे तो इन्वेस्टमेंट अमाउंट 26.4 लाख रुपए होगा। इस पर वेल्थ गेन 74.8 लाख रुपए की मिलेगी। तब कहीं जाकर टोटल फंड 1 करोड़ रुपए का बनने वाला है। साफ है कि कैसे आप आसानी से करोड़ों का फंड बना सकते हैं। आपकी कुल निवेशित राशि भले लाखों में हो, लेकिन कंपाउंडिंग से मिलने वाला रिटर्न आपकी कल्पना से परे हो सकता है।

क्यों यह फॉर्मूला शक्तिशाली?

कंपाउंडिंग की शक्ति: यह फॉर्मूला कंपाउंडिंग के सिद्धांत पर काम करता है। मतलब आपके मूलधन पर नहीं, बल्कि रिटर्न पर भी रिटर्न मिलता है। इससे आपका पैसा तेजी से बढ़ता है। महंगाई को मात: हर साल 11% की SIP वृद्धि सुनिश्चित कर देती है कि बढ़ती महंगाई को आप मात दे सकें और आपके निवेश का मूल्य समय के साथ कम नहीं हो। अनुशासन: यह फॉर्मूला निवेश में अनुशासन बनाए रखने को प्रोत्साहित करता है, जो दीर्घकालिक धन सृजन के लिए महत्वपूर्ण है। स्वचालित धन सृजन: एक बार जब इस पैटर्न को अपना लेंगे तो आपका पैसा स्वचालित रूप से काम करना शुरू कर देता है।

किसे अपनाना चाहिए फॉर्मूला?

यह फॉर्मूला उस व्यक्ति के लिए है, जो भविष्य के लिए धन बनाना चाहता है। चाहे वह रिटायरमेंट के लिए, बच्चों की शिक्षा के लिए या घर खरीदने के लिए हो। जितनी जल्दी आप शुरू करेंगे, उतना अधिक लाभ मिलेगा।

निष्कर्ष

SIP का 11x12x20 फॉर्मूला रॉकेट साइंस नहीं है। यह सरल, प्रभावी और सही प्लानिंग है, जो करोड़पति बनाने की क्षमता रखती है। बस धैर्य, अनुशासन और कंपाउंडिंग की शक्ति पर विश्वास रखें।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल