बिहार का सबसे अमीर आदमी कौन? (सोर्स- AI जेनरेटेड इमेज)
बिज़नेस

Bihar Richest Man: बिहार का सबसे रईस शख्स, कबाड़ बेचने से की थी शुरुआत; आज है हजारों करोड़ की कंपनी के मालिक

Bihar Richest Person: बिहार के सबसे अमीर इंसान, जिन्होंने कभी पटना से निकलकर मुंबई में कबाड़ की बिजनेस से शुरुआत की थी। 9 बिजनेस फेल हो जाने के बाद भी वे कभी हार नहीं माने और आज मेटल किंग कहलाते हैं।

मनोज आर्या

Highlights:

  • फोर्ब्स के मुताबिक, अनिल अग्रवाल 6.4 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ बिहार के सबसे अमीर इंसान हैं।

  • पटना से मुंबई पहुंचे अनिल अग्रवाल ने अपने व्यावसायिक सफर की शुरुआत कबाड़ के छोटे कारोबार से की थी।

  • शुरुआती दौर में 9 बिजनेस फेल होने के बावजूद उन्होंने वेदांता का साम्राज्य खड़ा किया और 'मेटल किंग' के नाम से मशहूर हुए।

Who is Bihar Richest Person: देश के 28 राज्यों में से एक बिहार कई मायनों में बेहद खास है। भारतीय राजनीति हो या प्रशासनिक सेवा, इसमें राज्य के लोगों ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। वहीं, जनसंख्या के आधार पर बिहार भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है।

2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की कुल जनसंख्या लगभग 10.38 करोड़ थी, जो बाद के अनुमानों और जाति आधारित गणना के अनुसार बढ़कर लगभग 13 करोड़ से अधिक हो चुकी है।

कबाड़ से हुई थी बिजनेस की शुरुआत

बिहार के लोग अपनी कड़ी मेहनत और लगन से देश और दुनिया में काफी मशहूर हैं। हालांकि, भारी तादात में हो रही पलायन को लेकर मौजूदा और पूर्व की सरकारों पर हमेशा ही सवाल उठते रहे हैं। लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं बिहार के सबसे अमीर इंसान के बारे में, जिन्होंने कभी कबाड़ से अपने बिजनेस की शुरआत की थी। लेकिन आज वह देश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हैं।

इतना कुछ जान लेने के बाद आप भी सोच रहे होंगे की आखिर इस शख्स का नाम क्या है? कैसे वह कबाड़ के बिजनेस के साथ हजारों करोड़ रुपये की कंपनी के मालिक बन गए और आज उनका कारोबार किस-किस सेक्टर में फैला हुआ है। आइए सबकुछ विस्तार से जानते हैं।

कौन है बिहार का सबसे अमीर आदमी?

फोर्ब्स इंडिया रिचेस्ट (Forbes India's Richest 2026) के मुताबिक, बिहार के सबसे अमीर आदमी अनिल अग्रवाल हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ $6.4 बिलियन यानी 59,980.80 करोड़ रुपये आंकी गई है। अनिल अग्रवाल वेदांता ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन हैं। उन्हें 'स्टील किंग' के नाम से भी जाना जाता है। अनिल अग्रवाल ने अपने कारोबारी सफर की शुरुआत मुंबई में कबाड़ (स्क्रैप मेटल) के छोटे कारोबार से की थी।

करीब 19-20 साल की उम्र में वे केवल एक टिफिन बॉक्स और बिस्तर लेकर पटना से मुंबई पहुंचे थे। कई इंटरव्यू में वे बता चुके हैं कि जब वह मुंबई आए थे, तब उनके पास न तो कोई बड़ा नेटवर्क था और न ही उन्हें अंग्रेजी का ज्ञान था।

अनिल अग्रवाल

9 बिजनेस फेल हुआ, फिर भी नहीं मानी हार

मुंबई पहुंचकर उन्होंने केबल कंपनियों और अन्य जगहों से पुराना लोहा, स्क्रैप और धातु (कबाड़) इकट्ठा कर बाजार में बेचने का काम शुरू किया। कबाड़ के काम से उन्होंने धीरे-धीरे बाजार को समझा। साल 1976 में उन्होंने 'शमशेर स्टर्लिंग केबल कंपनी' खरीदी, लेकिन यह कारोबार पूरी तरह फेल हो गया।

अनिल अग्रवाल के मुताबिक, उन्होंने एक के बाद एक करीब 9 बिजनेस शुरू किए और लगातार असफलताओं का सामना किया। इस दौरान उन्हें करीब 20 से 30 सालों का लंबा संघर्ष और मानसिक तनाव व डिप्रेशन भी झेलना पड़ा।

आज हजारों करोड़ रुपये का साम्राज्य

हार न मानते हुए उन्होंने धातु और खनन के क्षेत्र में कदम बढ़ाया। उन्होंने स्टरलाइट इंडस्ट्रीज की नींव रखी और बाद में भारत सरकार के विनिवेश प्रक्रिया के तहत 'बालको' और 'हिंदुस्तान जिंक' जैसी कंपनियों का अधिग्रहण किया।

आज उनका वेदांता समूह (Vedanta Resources) एल्युमिनियम, जिंक, कॉपर, आयरन ओर, ऑयल और गैस जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ एक विशाल वैश्विक प्राकृतिक संसाधन (Natural Resources) साम्राज्य बन चुका है।

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में तीन जवान घायल

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई