आम आदमी को बड़ा झटका, मदर डेयरी के बाद अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम; ₹4 प्रति लीटर हुआ महंगा

आम आदमी को बड़ा झटका, मदर डेयरी के बाद अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम; ₹4 प्रति लीटर हुआ महंगा
amul milk price hike
अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

अमूल ने 12 नवंबर, 2026 से पूरे भारत में अपने फ्रेश पाउच मिल्क वेरिएंट की कीमतों में 4-5% की बढ़ोतरी की घोषणा की है। अमूल ताजा टोंड मिल्क की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है, जबकि अमूल गोल्ड मिल्क की कीमत 4 रुपये प्रति लीटर ज्यादा होगी।

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने इस बढ़ोतरी की वजह, जानवरों का चारा, पैकेजिंग मटीरियल और ईंधन सहित बढ़ती इनपुट और प्रोसेसिंग लागत को बताया है।

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की ओर से कहा गया कि इस बदलाव से दूध उत्पादक प्रोड्यूसर को बेहतर रिटर्न मिलेगा, और बढ़ी हुई कमाई का एक बड़ा हिस्सा किसानों को वापस मिलेगा।आम आदमी को बड़ा झटका, मदर डेयरी के बाद अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम; ₹4 प्रति लीटर हुआ महंगा