इयाल ओफर (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

कौन है इजराइल का सबसे अमीर इंसान, इस देश में अरबपतियों की है भरमार

इजराइल एक ऐसा देश है, जो फिलहाल ईरान के साथ युद्ध का सामना कर रहा है। लेकिन क्या आप जानते है कि इजराइल जैसे देश में भी अरबपतियों की संख्या में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं हैं।

अपूर्वा नायक

ईरान और इजराइल के बीच में युद्ध थमने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। इजराइल ने पूरी तरीके से ईरान को बर्बाद करने की ठान ली है बल्कि वो ईरान को आर्थिक रुप से भी कमजोर करने की तैयारी में है। गुरुवार को इजराइल ने ईरान पर साइबर अटैक पर क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज से 9 करोड़ डॉलर उड़ाकर नुकसान पहुंचाया था।

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इजराइल का सबसे अमीर इंसान कौन है? तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि इजराइल का सबसे अमीर व्यक्ति कौन हैं और उसकी टोटल नेटवर्थ कितनी है? साथ ही आपको ये भी बताते हैं कि ये इंसान कौनसा कारोबार करता है?

इजराइल के सबसे अमीर इंसान का नाम इयाल ओफ़र हैं। ये ओफर ग्रुप, ग्लोबल होल्डिंग्स और जोडिएक ग्रुप के चेयरमैन हैं। इनका बिजनेस रियल एस्टेट, एनर्जी, टेक्नोलॉजी और शिपिंग में फैला हुआ है। इयाल को आर्ट का बेहद शौक है।

24 लाख करोड़ का है मालिक

आइए इयाल ओफर की नेटवर्थ में बारे में बात की जाएं। आपको बता दें कि फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये दुनिया के 68वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। जबकि ये इजराइल के पहले सबसे अमीर व्यक्ति हैं। अगर इनकी टोटल नेटवर्थ के बारे में बात करें, तो इयाल के पास लगभग 28.2 बिलियन डॉलर यानी तकरीबन 24 लाख करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है। भारत के व्यापार पर मंडराया युद्ध का साया! वाणिज्य मंत्रालय ने बुलाई कारोबार बचाने के लिए बैठक

इजराइल में अरबपतियों की भरमार

अगर इजराइल की ताकत के बारे में देखे, तो इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां अरबपतियों की कोई कमी नहीं है। इयाल के अलावा भी इजराइल अरबपतियों से भरा हुआ है। इयाल ओफर इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं, हालांकि ग्लोबल लेवल पर वे 61वें नंबर पर आते हैं। अगर अमीरों की लिस्ट के बारे में बात की जाएं, तो इजराइल में अमीरों की भरमार हैं। आपको बता दें कि इजराइल की कमाई का मुख्य माध्यम यहां कि हाई टेक इंडस्ट्रीज, हाई टेक इक्विप्मेंट्स और एक्सपोर्ट जैसी चीजें शामिल हैं।

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?

पद्म भूषण क्यों...उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो! CEC को लेकर BJP नेता के बयान पर CM अब्दुल्ला का तंज

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल