अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

बहुत पैसा आ रहा है'… टैरिफ से मालामाल हुआ अमेरिका, ट्रंप बोले- सालों पहले होना चाहिए था ये फैसला

Donald Trump ने भारत सहित दुनिया के कई बड़े देशों पर जबरदस्त टैरिफ लगाया है। जिसके बाद ट्रंप ने अमेरिका की तगड़ी कमाई होने की बात कही है और अमेरिका का कर्ज चुकाने की बात कही है।

अपूर्वा नायक

Donald Trump On Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत दुनिया के कई देशों पर टैरिफ की नई दरें लागू की है। हालांकि कई ऐसे भी देश है जिन्होंने अमेरिका के साथ ट्रेड डील करके हल्की राहत पायी है। लेकिन कई ऐसे भी देश है जिनपर ट्रंप ने अपना टैरिफ बन फोड़ा है।

ट्रंप के इस व्यवहार के कारण पूरी दुनिया में उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टैरिफ पॉलिसी का बचाव करते हुए बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि टैरिफ के माध्यम से हमारे पास बहुत सारा पैसा आ रहा है। इसे हमें पहले ही लागू कर लेना चाहिए था।

पैसों की हो रही बारिश, अब कर्ज चुकाने की बारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी Tariff Policy और सभी देशों पर अलग-अलग मुद्दों को लेकर लगाई गई पेनाल्टी के अपने फैसले को बिल्कुल सही करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका पर लगे भारी-भरकम कर्ज के भुगतान के लिए रेवेन्यू में होने वाले बढ़त का उपयोग करने का संकल्प लिया है। इसी बीच अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी का बचाव करते हुए ट्रंप ने कहा है कि टैरिफ लगाने से हमारे पास काफी पैसा आ रहा है, देश ने इससे पहले जितना पैसा देखा है, उससे भी कई गुना ज्यादा। साथ ही ट्रंप ने कहा है कि अब हम जो करने जा रहे हैं, उसमें सबसे बड़ा काम होगा अमेरिका पर लगे कर्ज का बोझ कम करना, हमें पहले ही इस पॉलिसी को लागू कर देना चाहिए था।

अरबों डॉलर कमाने के दिन

डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा है कि रेसिप्रोकल टैरिफ निष्पक्षता के बारे में है और मैं इसी की खोज में हूं। उन्होंने कहा है कि हम जहां भी और जितना भी संभव हो, आपसी व्यवहार देखना चाहते हैं। अब अमेरिका भी सैकड़ों अरब डॉलर कमाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, उन्होंने अमेरिका का राष्ट्रपति बनने से पहले ही टैरिफ को लेकर अपनी रणनीति तैयार कर ली थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसमें रूकावट आ गई थी। उन्होंने कहा है कि मैंने पहले कार्यकाल के दौरान चीन के साथ ऐसा ही किया था। कोरोना के चलते हम बाकी देशों पर ये पॉलिसी लागू नहीं कर पाए थे।

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम

रेलवे का बड़ा फैसला! ग्रुप टिकट के नियम बदले, जानें अब एक साथ कितनी सीटें बुक होंगी?