तुहिन कांत पांडे, (सेबी चेयरमैन) 
बिज़नेस

New SEBI Chairman: तुहिन कांत पांडे होंगे सेबी के नए प्रमुख, माधबी पुरी बुच की लेंगे जगह

New SEBI Cheif: तुहिन पांडे ने अपने करियर में कई अहम पदों पर काम किया है। उन्होंने निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM), लोक उद्यम विभाग (DPI) और कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में सचिव के रूप में अपनी सेवाएं

मनोज आर्या

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने गुरुवार को तुहिन कांत पांडे को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) का अध्यक्ष नियुक्त किया। वह माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो रहा है। माधबी पुरी बुच पहली महिला सेबी प्रमुख थीं। सरकारी आदेश में कहा गया है कि तुहिन पांडे को 3 साल के लिए सेबी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

तुहिन पांडे ने अपने करियर में कई अहम पदों पर काम किया है। उन्होंने निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM), लोक उद्यम विभाग (DPI) और कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। इनके अलावा, उन्हें संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO) के क्षेत्रीय कार्यालय में भी अपनी भूमिका निभाई है।

सचिवालय में उच्च पदों पर रहे चुके हैं तुहिन पांडे

तुहिन पांडे योजना आयोग (अब नीति आयोग), कैबिनेट सचिवालय और वाणिज्य मंत्रालय में भी उच्च पदों पर रहे हैं। ओडिशा सरकार के तहत, उन्होंने स्वास्थ्य, सामान्य प्रशासन, वाणिज्यिक कर, परिवहन और वित्त विभागों में प्रशासनिक प्रमुख के रूप में सेवाएं दी हैं। शिक्षा के क्षेत्र में, उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री और ब्रिटेन के बर्मिंघम विश्वविद्यालय से एमबीए किया है।

आज खत्म हो रहा है माधबी पुरी बुच का कार्यकाल

बता दें कि माधवी पुरी बुच ने मार्च 2022 में सेबी की प्रमुख के रूप में पदभार संभाला था। वह इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला थीं। उनका कार्यकाल आज 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है। उनके कार्यकाल में अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडानी समूह से जुड़े कुछ विवाद सामने आने के बाद उनपर कई गंभीर आरोप लगे थे। इसके बाद विपक्षी पार्टियों ने उनके इस्तीफे की मांग की और सेबी के कामों में पक्षपात के संभावित आरोप लगाए थे।

हालांकि, बुच ने इन सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज किया था और अपने पद पर सेवा जारी रखी थी। अब तुहिन पांडे के नई जिम्मेदारी संभालने के बाद सेबी के सामने कई अहम चुनौतियां होंगी, जिनमें मार्केट में लगातार हो रहा उतार-चढ़ाव बड़ा मुद्दा हो सकता है। फिलहाल घरेलू शेयर मार्केट की स्थिती भी चिंताजनक बनी हुई है।

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?

इंदिरा गांधी के 10 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दिया भारत का इतिहास; 1971 युद्ध से पोखरण परमाणु परीक्षण तक

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?