दलाई लामा (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

90 साल के दलाई लामा की इतनी है नेटवर्थ, ऐसे कमाते हैं पैसे

बौध्द तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा 6 जुलाई को 90 वर्ष के होने वाले हैं। इसी के साथ वे अपने उत्तराधिकारी का भी ऐलान करने वाले हैं। दलाई लामा बौध्द तिब्बती धर्म के 14 वें दलाई लामा हैं।

अपूर्वा नायक

बौध्द धर्म और तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा किसी भी पहचान के मौहताज नहीं है। वे तिब्बती बौध्द धर्म के इतिहास के 14वें दलाई लामा हैं। 6 जुलाई को 14वें दलाई लामा 90 साल के होने वाले हैं। हालांकि उनका असली नाम ल्हामो धोंडुप था।

दलाई लामा साल सन 1959 में हजारों तिब्बतियों के साथ चीन की सरकार के खिलाफ विद्रोह असफल रहने के बाद भारत आए थे। तब से उन्होंने भारत में शरण ली हुई हैं। आपके मन में दलाई लामा को लेकर कई सवाल होंगे? वे अपना जीवन कैसे जीते हैं? वे कमाई के लिए क्या करते हैं? साथ ही सबसे जरूरी सवाल ये होगा कि दलाई लामा की नेटवर्थ कितनी है? अगर आप भी यही सब सोच रहे है, तो इसका जवाब हम आपको देते है।

दलाई लामा की नेटवर्थ?

कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दलाई लामा की टोटल नेटवर्थ 150 मिलियन डॉलर तक बतायी गई है। हालांकि इस आंकड़े ने सभी को चौंका दिया है। आप भी सोच रहे होंगे कि साधारण जीवनशैली के बाद भी 1509 बिलियन की नेटवर्थ काफी बड़ी है। अगर भारतीय रुपये के अनुसार हिसाब लगाए तो ये लगभग 1300 करोड़ रुपये होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये चौंकाने वाला आंकड़ा तो जरूर है, लेकिन ये बात तो बिल्कुल सच है कि दलाई लामा की नेटवर्थ में लगातार बढ़त हो रही हैं। जिस पर विश्वास कर पाना थोड़ा मुश्किल हैं।

ऐसे करते हैं दलाई लामा कमाई?

दलाई लामा की नेटवर्थ प्रमुख रुप से भाषण, बुक्स की सेल्स, डोनेशन और प्राइवेट एजुकेशन से जनरेट होने वाली इनकम से पैसे कमाते हैं। हालांकि ऐसा भी कहा जाता है कि दलाई लामा को दिए गए डोनेशन का यूज अलग-अलग मानवीय और एजुकेशन प्रोजेक्ट का सपोर्ट करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, उन्हें अपनी बायोग्राफी, फ्रीडम इन एक्साइल और फिल्मस, एड और बाकी मीडिया में यूज के लिए अपनी इमेज के लाइसेंस से भी रॉयल्टी मिलती हैं। यही एक कारण है कि दलाई लामा की नेटवर्थ लगातार बढ़ रही हैं। ओला इलेक्ट्रिक का जादू अब भी बरकरार, जून तिमाही में सेल्स में आया उछाल

आखिर दलाई लामा क्यों चर्चा में है?

वर्तमान समय में दलाई लामा सुर्खियों में हैं। 6 जुलाई को वे 90 साल के होने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे जल्द ही अपने उत्तराधिकारी के नाम का भी ऐलान करने वाले हैं। हालांकि उन्होंने इस बात का भी ऐलान कर दिया है कि उनके बाद भी संगठन का काम ऐसे ही जारी रहेगा। जिसका सीधा मतलब है कि वर्तमान दलाई लामा के बाद भी पूरा संगठन वैसे ही काम करता रहेगा।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए