सैमसंग फोल्डेबल स्मार्टफोन (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

मेक इन इंडिया को मिला बूस्टर डोज, फोल्डेबल स्मार्टफोन के 2.1 लाख प्री ऑर्डर बुक

Samsung : स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने मेड इन इंडिया स्मार्टफोन को लेकर शानदार रिकॉर्ड बनाया है। सैमसंग ने जानकारी दी है कि कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए 2,10,000 प्री ऑर्डर बुक हुए हैं।

अपूर्वा नायक

Samsung Galaxy Z Foldable Smartphone: इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की सबसे फेमस कंपनी सैमसंग ने भारत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। सैमसंग ने जानकारी दी है कि मेड इन इंडिया मिशन के अंतर्गत तैयार हुए स्मार्टफोन को बूस्टर डोज मिला है। भारत में सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड7, गैलेक्सी जेड फ्लिप7 और गैलेक्सी जेड फ्लिप7 एफई स्मार्टफोन के रिकॉर्ड प्री ऑर्डर मिले हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि न्यू लॉन्च हुए 7वीं जनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को पहले 48 घंटों में 2 लाख 10 हजार प्री-ऑर्डर मिले, जिसने पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए है। साथ ही ये इस साल की शुरुआत में गैलेक्सी S25 सीरीज के लिए मिले प्री-ऑर्डर्स के बराबर हो गए हैं।

मेड इन इंडिया

सैमसंग साउथवेस्ट एशिया के अध्यक्ष और सीईओ जेबी पार्क ने कहा है कि हमारे 'मेड इन इंडिया' फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए रिकॉर्ड प्री-ऑर्डर्स हमारे इस विश्वास की पुष्टि करते हैं कि युवा इंडियन कंज्यूमर्स लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को जल्दी अपनाते हैं।

फोल्डेबल स्मार्टफोन

गैलेक्सी जेड फोल्ड7 पावरफुल, इमर्सिव, इंटेलिजेंट और पोर्टेबल ऑल इन वन होने के साथ अब तक का हमारा सबसे एडवांस स्मार्टफोन एक्सपीरियंस देता है । पार्क ने आगे कहा कि नए डिवाइस की सक्सेस भारत में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को मुख्यधारा में लाने के हमारे लक्ष्य की दिशा में एक अहम कदम है। गैलेक्सी जेड फोल्ड7, अब तक के अपने सबसे स्लिक और लाइट वेट डिजाइन में डेली यूज के इंटरैक्शन को बेहतर बनाने के लिए सटीक इंजीनियरिंग और पावरफुल इंटेलिजेंस का सिंपल मिश्रण प्रस्तुत करता है। सिर्फ 215 ग्राम वेट के साथ गैलेक्सी जेड फोल्ड7, गैलेक्सी S25 अल्ट्रा से भी ज्यादा लाइट वेट है। फोल्ड होने पर यह सिर्फ 8.9 मिमी थिक और अनफोल्ड होने पर 4.2 मिमी थिक है। यह एक अल्ट्रा-स्मार्टफोन का बेहतरीन परफॉर्मेंस और एक्सपीरियंस देता है, साथ ही अनफोल्ड होने पर एक बड़े, ज्यादा इमर्सिव डिस्प्ले के साथ एफीशिएंसी और उत्पादकता के नए लेवल को भी छूता है।

गैलेक्सी जेड फ्लिप7

मल्टीमॉडल क्षमताओं वाला एक कॉम्पैक्ट एआई फोन, गैलेक्सी जेड फ्लिप7, एक नए फ्लेक्सविंडो द्वारा संचालित है। जेब में रखने लायक छोटा, फिर भी सबसे उपयोगी सहायता प्रदान करने के लिए पावरफुल गैलेक्सी एआई को एक नए एज-टू-एज फ्लेक्सविंडो, एक फ्लैगशिप स्तर के कैमरे और एक अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट और प्रतिष्ठित डिजाइन के साथ जोड़ता है।

सिंपल वॉयस एआई से लेकर बेहतरीन सेल्फी कैपेसिटी तक, गैलेक्सी जेड फ्लिप7 एक स्मार्ट पॉकेट-साइज़्ड पार्टनर है, जो सिंपल बातचीत और डेलीयूज की विश्वसनीयता के लिए बनाया गया है। सैमसंग कंपनी ने कहा कि सिर्फ 188 ग्राम वजन और फोल्ड होने पर केवल 13.7 मिमी की थिकनेस वाला, गैलेक्सी जेड फ्लिप7 अब तक का सबसे पतला गैलेक्सी जेड फ्लिप है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए