एलन मस्क (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

Elon Musk: क्या टेस्ला से कटेगा एलन मस्क का पत्ता, कंपनी ने की नए सीईओ की खोज जारी

दुनिया के सबसे अरबपति बिजनेसमैन और टेस्ला कंपनी के सीईओ के तौर पर पहचान बनाने वाले एलन मस्क को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आयी हैं। जिसके आधार पर ये पता चला है कि टेस्ला ने नए सीईओ की खोज शुरू कर दी है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : दुनिया के सबसे अरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क की कुर्सी इस वक्त खतरे में दिखायी दे रही है। इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी टेस्ला ने ऑफिशियल तौर पर एक सीईओ की खोज करना शुरू कर दिया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि कंपनी का बोर्ड मस्क के उत्तराधिकारी के लिए एक बड़ी एग्जीक्यूचिव सर्च फर्म से कॉन्टेक्ट में हैं। ऐसे में ये सवाल उठ रहा है कि क्या अब एलन मस्क का टेस्ला से पत्ता कटने वाला है?

आखिर क्यों ढूंढ़ा जा रहा है रिप्लेसमेंट

टेस्ला के शेयर मार्केट में परफॉर्मेंस और नेतृत्व को लेकर इंवेस्टर्स की चिंता बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में टेस्ला के शेयरों में तकरीबन 4 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है, जिसे इस रिपोर्ट से जोड़ा जा रहा है। कंपनी को तगड़ा झटका तब लगा जब वो इलेक्ट्रिक व्हीकल सेल्स के मामले में चीन की कंपनी बीवाईडी से पिछड़ गई है। ये टेस्ला के लिए एक बहुत बड़ा इशारा था, क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है जब कंपनी की सेल्स में गिरावट आयी है। निवेशकों को इस बात की भी चिंता है कि एलन मस्क कंपनी की बजाय अपनी पॉलिटिकल एक्टिविटी और अन्य व्यवसायों जैसे एक्स यानी पूर्व में ट्विटर या स्पेसएक्स पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ इंवेस्टर्स को लगता है कि मस्क का ध्यान अब व्हाइट हाउस की पॉलिटिक्स की ओर ज्यादा है, जिससे टेस्ला की लीडरशिप पर इसका असर हो रही है। ऐसे में बोर्ड का यह कदम टेस्ला के फ्यूचर के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। नए नेतृत्व की तलाश से कंपनी अपनी गिरती स्थिति को संभालने और ग्लोबल कॉम्पीटिशन में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

मस्क की राजनीतिक व्यस्तता और टेस्ला पर असर

एलन मस्क की अमेरिकी सरकार में डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी यानी डीओजीई के प्रमुख के रूप में भूमिका ने टेस्ला के इंवेस्टर्स के बीच चिंता बढ़ा दी है। उनकी पॉलिटिकल पार्टनरशिप के कारण यूरोप और अमेरिका में टेस्ला के शोरूम और चार्जिंग स्टेशनों पर विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं। बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

एलन मस्क की नेटवर्थ

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, एलन मस्क इस समय दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। दुनिया की अरबपतियों की लिस्ट में हुए बदलाव पर नजर डालें, तो टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क लिस्ट में पहले स्थान पर काबिज हैं। एलन मस्क की नेटवर्थ तकरीबन 292.1 अरब डॉलर है। टेस्ला के सीईओ को बतौर इस पोस्ट के लिए पर 56 बिलियन डॉलर का सैलरी पैकेज मिलेगा, जो कि 4.67 लाख करोड़ रुपये के बराबर है।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट