tesla (सौ. Design) 
बिज़नेस

Tesla Showroom: दिल्लीवालों को मिलेगी गुड न्यूज! जल्द राजधानी में खुलेगा टेस्ला का शोरुम

Tesla Showroom: Elon Musk की कंपनी Tesla आज दिल्ली में अपना शोरूम लॉन्च करने वाली हैं। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये जानकारी दी हैं। आज 2 बजे कंपनी के इस शोरूम की ओपनिंग होने वाली हैं।

अपूर्वा नायक

Tesla Showroom Opening In Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में रहने वालों के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है। अगर आप भी टेस्ला की कार के फैन हैं, तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होगी।

आपको बता दें कि दिल्ली के एयरोसिटी यानी दिल्ली एयरपोर्ट के पास में टेस्ला कंपनी भारत में अपना दूसरा शोरूम और एक्सपीरियंस सेंटर खोलने वाली है। इससे पहले कंपनी ने मुंबई के ब्रांदा-कुर्ला सेंटर यानी बीकेसी में पहला शोरूम खोला था। टेस्ला का ये कदम भारत में तेजी से विस्तार की स्ट्रेटेजी का हिस्सा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टेस्ला इंडिया ने एक पोस्ट में कंपनी के ग्रैंड एंट्री को दर्शाने वाले एक ग्राफिक को पोस्ट करते हुए लिखा है कि दिल्ली आ रहे हैं- हमारे साथ जुड़े रहिए। एक दूसरे पोस्ट में कंपनी ने अपने शोरूम का उद्घाटन के समय और लोकेशन की जानकारी शेयर की।

मुंबई में आयोजित हुए हाई-प्रोफाइल लॉन्च में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए थे, जिन्होंने राज्य में टेस्ला के प्रवेश की प्रशंसा की और कंपनी को रिसर्च एंड डेवलपमेंट तथा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया।

कितनी है कार की कीमत?

टेस्ला के इंडियन पोर्टफोलियो में वर्तमान समय में मॉडल वाई इलेक्ट्रिक एसयूवी 2 कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। स्टैंडर्ड रियर-व्हील ड्राइव यानी आरडब्ल्यूडी वर्जन का प्राइस 59.89 लाख रुपये है, जबकि लॉन्ग रेंज आरडब्ल्यूडी वर्जन का एक्स शोरूम प्राइस 67.89 लाख रुपये है। दोनों कारों की डिलीवरी 2025 की तीसरी तिमाही में शुरू होने की संभावना है।

स्टैंडर्ड रियर-व्हील ड्राइव यानी आरडब्ल्यूडी 60 केडब्ल्यूएच बैटरी के साथ आती है, जो 500 किमी डब्ल्यूएलटीपी सर्टिफाइड रेंज प्रदान करती है। वहीं, लॉन्ग रेंज आरडब्ल्यूडी वर्जन 75 केडब्ल्यूएच की बैटरी के साथ आता है, जो 622 किमी डब्ल्यूएलटीपी सर्टिफाइड रेंज प्रदान करता है।

कंपनी के अनुसार, डिलीवरी में मुंबई, पुणे, दिल्ली और गुरुग्राम के खरीदारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां वाहनों को फ्लैट-बेड ट्रकों पर सीधे ग्राहकों के घरों तक पहुंचाया जाएगा। कंपनी ने अपनी वेबसाइट को भी अपडेट किया है ताकि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वाहन रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिल सके। टेस्ला ने अपने फुल सेल्फ-ड्राइविंग (एफएसडी) फीचर को 6 लाख रुपए में एक ऑप्शनल एक्स्ट्रा के रूप में लिस्ट किया है, लेकिन भारत में यह उन्नत क्षमता बाद में पेश की जाएगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी