प्रतीकात्मक तस्वीर 
बिज़नेस

अब दिल्ली में हुई Tesla की एंट्री, कंपनी ने भारत में खोला दूसरा शोरूम

Tesla Delhi Showroom: टेस्ला त्योहारी सीज़न से पहले भारत के प्रीमियम इलेक्ट्रिक व्हीकल बाज़ार में प्रवेश करने के लिए दिल्ली में नए शोरूम के उद्घाटन के साथ एक मज़बूत प्रयास कर रही है।

मनोज आर्या

Tesla New Showroom In Delhi: एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एरोसिटी स्थित वर्ल्डमार्क 3 कॉम्प्लेक्स में अपने पहले शोरूम का उद्घाटन किया। यह इलेक्ट्रिक कार निर्माता का भारत में प्रवेश के एक महीने के भीतर दूसरा रिटेल स्टोर है। दिल्ली के सबसे व्यस्त व्यावसायिक जगहों में से एक इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित, एरोसिटी आउटलेट एक अनुभव केंद्र के रूप में कार्य करता है।

यहां टेस्ला के कार में दिलचस्पी रखने वाले लोग मॉडल वाई इलेक्ट्रिक एसयूवी को देख सकते हैं, कार खरीदने की पूरी प्रोसेसज को समझ सकते हैं और चार्जिंग विकल्पों के बारे में जान सकते हैं। इस स्टोर से दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को सेवा मिलने की उम्मीद है।

मुंबई में 15 जुलाई को खुला था पहला शोरूम

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा 15 जुलाई को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित मेकर मैक्सिटी में टेस्ला के पहले शोरूम के उद्घाटन के बाद भारत में यह दूसरा शोरूम है। बता दें कि सबसे पहले टेस्ला कंपनी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में अनुसंधान एवं विकास और विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

ग्राहकों को जोड़ने की कोशिश में टेस्ला

टेस्ला त्योहारी सीज़न से पहले भारत के प्रीमियम इलेक्ट्रिक व्हीकल बाज़ार में प्रवेश करने के लिए दिल्ली में नए शोरूम के उद्घाटन के साथ एक मज़बूत प्रयास कर रही है, जिससे उसके रिटेल मैप में एक और बड़ा महानगर जुड़ जाएगा। कंपनी वर्तमान में रिटेल पहुंच और ग्राहकों को जोड़ने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, लेकिन उसने अभी तक भारत के लिए स्थानीय निर्माण या अतिरिक्त मॉडलों की योजनाओं का खुलासा नहीं किया है। मॉडल वाई वर्तमान में टेस्ला के भारतीय पोर्टफोलियो में प्रमुख मॉडल है। यह दो अलग-अलग संस्करणों में उपलब्ध है, मानक रियर-व्हील ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) मॉडल की कीमत 59.89 लाख रुपये है, जबकि लॉन्ग रेंज आरडब्ल्यूडी मॉडल की कीमत 67.89 लाख रुपये (दोनों एक्स-शोरूम) है। डिलीवरी 2025 की तीसरी तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है, और जुलाई में बुकिंग शुरू हो जाएगी।

टेस्ला कार की खासियत

मानक रियर-व्हील ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) मॉडल वाई की दावा की गई रेंज एक बार चार्ज करने पर 500 किमी तक चलता है, जबकि लॉन्ग रेंज आरडब्ल्यूडी संस्करण इसे बढ़ाकर 622 किमी कर देता है। टेस्ला के अनुसार, लॉन्ग रेंज मॉडल 5.6 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल 5.9 सेकंड में ऐसा कर सकता है। दोनों मॉडलों की अधिकतम गति 201 किमी/घंटा है।

स्टैंडर्ड वर्जन फ़ास्ट चार्जर से 15 मिनट में 238 किमी तक की रेंज हासिल कर सकता है, जबकि लॉन्ग रेंज वर्जन इतने ही समय में 267 किमी तक की रेंज हासिल कर सकता है।

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप