टाटा ग्रुप (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

टाटा ग्रुप ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए किया मुआवजे का ऐलान, जानें कितना रुपये देगी कंपनी

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 241 पैसेंजर्स के मारे जाने की खबर आ रही है। इसी सिलसिले में टाटा ग्रुप ने भी इस हादसे में मारे गए हर इंसान के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

अपूर्वा नायक

गुरूवार को अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद एयर इंडिया कंपनी सुर्खियों में है। एयर इंडिया का स्वामित्व टाटा ग्रुप के द्वारा किया जाता है। इस हादसे के बाद से ही टाटा ग्रुप की फ्लाइट्स को लेकर लोगों के मन में सवाल पैदा हो रहे हैं।

अहमदाबाद में हुए इस हादसे में 242 लोगों के सवार होने की बात की जा रही है, जिसमें से सभी यात्रियों की मौत खबर सामने आ रही है। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत की पुष्टि की जा चुकी है।

चंद्रशेखरन ने एक बयान में कहा है कि इस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जो घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप अपने समर्थन प्रयासों के अंतर्गत बी.जे. मेडिकल कॉलेज में एक नया हॉस्टल बनाने में भी मदद करेगा। उन्होंने कहा है कि हम इस अकल्पनीय समय में प्रभावित परिवारों और समुदायों के साथ खड़े हैं।

टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि इस त्रासदी ने अनगिनत परिवारों को बहुत दुख पहुंचाया है। उन्होंने कहा है कि इस दिल दहला देने वाली घटना ने अनगिनत परिवारों को बहुत दुख पहुंचाया है और हमारी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने आज अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और इस अकल्पनीय समय में उनके साथ एकजुटता से खड़े हैं।

एयर इंडिया की पेरेंट कंपनी टाटा ग्रुप ने इस हादसे में मरने वाले लोगों के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि हम इस हादसे में घायल होने वालों के उपचार का भी पूरा खर्च वहन करेंगे। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इस हादसे को लेकर कहा है कि उन्हें सभी जरूरी देखभाल और सहायता दी जाए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा