शेयर बाजार  (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

Share Market: शुरुआती झटके के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, FII की 18,661 करोड़ की खरीदारी से बढ़ा भरोसा

Sensex Nifty Share Market: चार दिनों की तेजी के बाद शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट से हुई, लेकिन सेंसेक्स और निफ्टी ने जोरदार वापसी की। FII की खरीदारी से बाजार को सहारा मिला।

अक्षय साहू

Highlights:

  • चार दिनों की तेजी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले

  • शुरुआती कमजोरी के बाद सेंसेक्स 478 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी आई

  • छह सत्रों में पांच बार FII खरीदार रहे, 18,661 करोड़ रुपये लगाए

Share Market Today: लगातार चार कारोबारी सत्रों तक बढ़त दर्ज करने के बाद भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को हल्की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। एशियाई बाजारों में आईटी शेयरों पर दबाव और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बढ़ते निवेश को लेकर बनी चिंताओं के कारण वैश्विक संकेत मिले-जुले रहे। इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया।

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 64.74 अंक यानी 0.08 प्रतिशत गिरकर 76,853.11 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी में 68.60 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट रही और इसने 23,742.25 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।

सेंसेक्स में 0.62 प्रतिशत उछला 

हालांकि, शुरुआती कमजोरी के बाद बाजार में तेजी लौटती दिखाई दी। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 478.18 अंक यानी 0.62 प्रतिशत उछलकर 77,796.04 के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी 50 में 135.5 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और यह 23,946.35 के दिन के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया।

आईटी और रियल्टी शेयरों में गिरावट

सेक्टोरल इंडेक्स में बुधवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी आईटी इंडेक्स में 0.79 प्रतिशत तक की गिरावट आई। इसके अलावा मेटल, ऊर्जा, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक से जुड़े शेयरों में भी कमजोरी दर्ज की गई।

दूसरी ओर, हेल्थकेयर और फार्मा सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी 500 हेल्थकेयर, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 0.23 प्रतिशत तक की बढ़त रही। इससे बाजार को कुछ हद तक सहारा मिला।

FII की खरीदारी से निवेशकों का भरोसा बढ़ा

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की खरीदारी में आई तेजी से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है। पिछले छह कारोबारी सत्रों में से पांच सत्रों के दौरान FII ने खरीदारी की है। इस दौरान उन्होंने कुल 18,661 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।

विश्लेषकों का मानना है कि पिछले दो सालों से जारी FII की बिकवाली अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजे और लार्जकैप शेयरों का आकर्षक मूल्यांकन भी बाजार को मजबूती दे रहे हैं। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर एआई आधारित निवेश की रफ्तार में आई नरमी से विदेशी निवेशकों की भारतीय बाजार में वापसी को मदद मिली है। 

निफ्टी के लिए 23,500-23,600 का स्तर अहम

तकनीकी संकेतकों के मुताबिक, निफ्टी फिलहाल अपने 50-दिवसीय एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) यानी 23,196 के ऊपर बना हुआ है। वहीं, रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 66.59 पर है, जो बाजार में सकारात्मक रुझारे की ओर इशारा करता है। हालांकि, मौजूदा स्तरों पर निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली की संभावना भी बनी हुई है।

विश्लेषकों के मुताबिक, निफ्टी के लिए 23,500 से 23,600 का स्तर नजदीकी सपोर्ट जोन है। वहीं, 24,000 से 24,200 के बीच का स्तर प्रमुख रेजिस्टेंस माना जा रहा है। इसके अलावा 23,904 पर मौजूद 200-दिवसीय EMA भी बाजार के लिए बीच की एक अहम बाधा साबित हो सकता है।

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर