आज का शेयर मार्केट सोर्स-सोशल मीडिया
बिज़नेस

Stock Market Today: सेंसेक्स 100 अंक ऊपर खुला, निफ्टी 23,400 के पार; कच्चा तेल $100 के ऊपर

Share Market Opening Today: सेंसेक्स 86 अंक ऊपर 74,945 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 42 अंक चढ़कर 23,458 के स्तर पर पहुंचा। कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं।

करुणा नंद शाहवाल

BSE Sensex Today: भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को शुरुआती कारोबार में मजबूती के साथ शुरुआत की। कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से ऊपर बनी रहने के बावजूद घरेलू बाजार हरे निशान में खुले।

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 86.02 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 74,945.01 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी तेजी देखने को मिली और यह 42.25 अंक यानी 0.18 फीसदी चढ़कर 23,458.00 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार की नजर अब वैश्विक संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों और पश्चिमी एशिया में जारी तनाव के बीच आगे के कारोबार पर बनी हुई है।

रियल्टी और डिफेंस स्टॅाक में हुई खरीदारी

शुरुआती बाजार में रियल्टी और डिफेंस स्टॉक्स में खरीदारी देखी जा रही थी। सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी इंडिया डिफेंस करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर्स थे।

निफ्टी एनर्जी, निफ्टी पीएसई, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी मेटल, निफ्टी कमोडिटीज और निफ्टी प्राइवेट बैंक हरे निशान में थे। केवल निफ्टी आईटी ही लाल निशान में था।

मिडकैप और स्मॉलकैप में आई तेजी

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 224 अंक या 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,237 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 75 अंक या 0.39 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,939 पर था।

सन फार्मा और टाइटन लाल निशान में खुले

सेंसेक्स पैक में अदाणी पोर्ट्स, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स,मारुति सुजुकी, एमएंडएम, इटरनल, टाटा स्टील, ट्रेंट, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और आईसीआईसीआई हरे निशान में हैं। एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, भारती एयरटेल और टाइटन लाल निशान में थे।

कच्चे तेल की किमतों में कमी

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों और यूएस के 10-साल के बॉन्ड यील्ड में थोड़ी कमी आने से अमेरिकी इक्विटी मार्केट में जोखिम कम हुआ है।

इस सकारात्मक बदलाव का असर दूसरे इक्विटी मार्केट पर भी दिखेगा। भारत में, एनएसई आईपीओ के पूरा होने और रिफंड मिलने शुरू होने के साथ सेकेंडरी मार्केट पर फिर से फोकस में आ गया है, जिससे मार्केट में लिक्विडिटी बढ़ेगी।

वैश्विक बाजारों में तेजी से हुआ कारोबार

ज्यादातर वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और ताइपे हरे निशान में थे। केवल जकार्ता लाल निशान में था।

अमेरिकी शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुए, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ और नैस्डैक 2.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा पर मलेशिया जा रहे यात्री रहे अलर्ट, भारतीय हाई कमीशन ने क्यों चेताया ?

72वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड के लिए सजा मंच, केवड़िया में कार्यक्रम; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल

Weather Update: मॉनसून की विदाई से पहले मौसम ने ली करवट, UP-बिहार समेत 13 राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Starbucks Tech Centre: स्टारबक्स का चेन्नई को बड़ा तोहफा, खुलेगा पहला ग्लोबल टेक हब, 800 नौकरियां

भारतीय वायुसेना का महा-युद्धाभ्यास, तरंग शक्ति में अमेरिका और फ्रांस समेत 40 देश लेंगे हिस्सा, जानें खासियत