शेयर बाजार में तेजी (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

Share Market: हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 156 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 22,743 के पार पहुंचा

Sensex-Nifty Today: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ। सेंसेक्स 156 अंक चढ़ा, जबकि निफ्टी 22,743 पर पहुंचा। आईटी और मीडिया शेयरों में खरीदारी दिखी।

अक्षय साहू

Highlights:

  • सेंसेक्स 156 अंक चढ़कर 73,401 के स्तर पर कारोबार कर रहा था

  • निफ्टी 36 अंक बढ़कर 22,743 के स्तर पर पहुंच गया

  • आईटी और मीडिया शेयरों में खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। सुबह 9:25 बजे सेंसेक्स 156 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,401 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 36 अंक या 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,743 के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले बुधवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।

शुरुआती कारोबार में आईटी और मीडिया शेयरों में खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली। सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी मीडिया, निफ्टी आईटी, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी पीएसई, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके विपरीत निफ्टी ऑटो, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग में गिरावट दर्ज की गई।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी

शेयर बाजार में लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में भी खरीदारी का रुझान देखने को मिला। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 60 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,695 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 167 अंक या 0.29 प्रतिशत चढ़कर 57,441 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के इन शेयरों में रही तेजी

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, टीसीएस, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, इन्फोसिस, एचयूएल, बीईएल, टेक महिंद्रा, एसबीआई, सन फार्मा, इंडिगो, भारती एयरटेल और एक्सिस बैंक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, ट्रेंट, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और इटरनल के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

वैश्विक बाजारों से मिले संकेत भी मिले-जुले रहे। एशिया में शंघाई, हांगकांग, सोल और जकार्ता के शेयर बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसके उलट टोक्यो का बाजार हरे निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी दर्ज की गई। खबर लिखे जाने तक डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.30 प्रतिशत गिरकर 101 डॉलर प्रति औंस पर था, जबकि ब्रेंट क्रूड 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 110.28 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। -एजेंसी इनपुट के साथ

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट