Gold Silver Rate: सोने की कीमतों में तेजी, चांदी ₹1,94,990 प्रति किलो पर पहुंची, जानिए 24K गोल्ड का ताजा भाव

24K Gold Price: 29 अक्टूबर 2026 को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली, जबकि चांदी में मिला-जुला रुख रहा। जानिए 24K, 22K और 18K सोने के ताजा भाव और प्रमुख शहरों के रेट।
Gold Silver Price
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • घरेलू बाजार में सोना ₹1,44,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है

  • चांदी की कीमत ₹1,94,990 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई

  • 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,43,960 प्रति 10 ग्राम रहा

Gold Silver Price Today: भारत में त्योहार के मौसम ने जोर पकड़ लिया है। लेकिन इस बीच सोने-चांदी की कीमतों में उथल-पुथल का दौर जारी है। 29 अक्टूबर 2026 को शुरुआती कारोबार में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली रही है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, जिसके बाद सोने की कीमत 0.77% बढ़कर करीब 4,056 डॉलर प्रति औंस हो गई। 

घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला रहा है। आज सोने की कीमत 1,44,00 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी 1,94,990 रूपए प्रतिकिलो की कीमत पर ट्रेड कर रही है। बुधवार, 28 अक्टूबर को MCX पर सोना 1,42,253 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी का भाव 1,93,477 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था। 

सोने की कीमतों में तेजी की वजह

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला किया। इससे बाजार में सख्त मौद्रिक नीति की आशंका कुछ कम हुई और सोने को सहारा मिला। हालांकि, अमेरिकी डॉलर में मजबूती ने सोने की तेजी को सीमित किया। बुधवार शाम डॉलर इंडेक्स 0.08% बढ़कर 102.40 पर पहुंच गया। मजबूत डॉलर से दूसरे देशों के खरीदारों के लिए सोना महंगा हो सकता है। जबकि चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है।

Gold Silver Price
8th Pay Commission: 18,000 की बेसिक सैलरी कितनी बढ़ेगी? 1.83 से 4 तक के फिटमेंट फैक्टर का पूरा गणित समझें

आज 24K, 22K और 18K सोने का भाव

24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है और निवेश के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 22 कैरेट सोना आमतौर पर आभूषण बनाने में उपयोग होता है, जबकि 18 कैरेट सोने में अन्य धातुओं की मात्रा अधिक होती है।

पिछले चार दिनों में चांदी की कीमत

Gold Silver Price
8th Pay Commission: 18,000 की बेसिक सैलरी कितनी बढ़ेगी? 1.83 से 4 तक के फिटमेंट फैक्टर का पूरा गणित समझें

देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव

चेन्नई और मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव ₹14,396 प्रति ग्राम रहा। दिल्ली में यह ₹14,411 प्रति ग्राम था। कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में भाव ₹14,396 प्रति ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, अहमदाबाद और वडोदरा में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,401 प्रति ग्राम रही।

Navbharat Live
navbharatlive.com