शेयर बाजार में भारी गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

लाल निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 109 अंक टूटकर 78,096 पर तो निफ्टी 24,234 के स्तर पर पहुंचा

Share Market Open on March 11: मिडिल ईस्ट युद्ध और हॉर्मुज तनाव के बीच शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली गिरावट आई, जबकि मिडकैप और मेटल शेयरों में तेजी रही।

अर्पित शुक्ला

Share Market Update: मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान युद्ध के गहराने से बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में सुस्ती देखी गई। खाड़ी क्षेत्र में तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने की आशंकाओं के बीच निवेशक सतर्क बने रहे, जिससे बेंचमार्क इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ खुले।

सुबह 9:25 बजे तक, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 109 अंक (0.14%) की गिरावट के साथ 78,096 के स्तर पर आ गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 26 अंक (0.11%) गिरकर 24,234 पर कारोबार कर रहा था। बाजार में यह अस्थिरता मुख्य रूप से वैश्विक अनिश्चितता और स्टैगफ्लेशन (सामूहिक आर्थिक सुस्ती और महंगाई) की चिंताओं के कारण है।

बैंकों पर दबाव, मेटल में चमक

बाजार में गिरावट का नेतृत्व निजी बैंकों और वित्तीय सेवाओं ने किया। निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.73% की गिरावट देखी गई। इसके अलावा एफएमसीजी (FMCG) सेक्टर भी लाल निशान में ट्रेड कर रहा था। दूसरी ओर, गिरावट के बावजूद मीडिया, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में अच्छी तेजी दर्ज की गई। मेटल सेक्टर 1.58% और मीडिया इंडेक्स 1.52% की बढ़त के साथ टॉप गेनर्स में शामिल रहे।

मिडकैप और स्मॉलकैप में दिखा उत्साह

जहां बड़े शेयरों (ब्लू-चिप) में बिकवाली रही, वहीं छोटे और मझोले शेयरों में तेजी का माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.72% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.85% की बढ़त दर्ज हुई, जो बाजार में चुनिंदा खरीदारी का संकेत देती है।

कच्चे तेल और वैश्विक बाजार के संकेत

ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइन्स बिछाने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जवाबी कार्रवाई की चेतावनी ने कच्चे तेल की कीमतों को अस्थिर कर दिया। हालांकि, कुछ देशों द्वारा आपातकालीन क्रूड रिजर्व का उपयोग करने की खबरों के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतें 120 डॉलर से गिरकर करीब 87.40 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी मजबूत बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, ली जाएगी ब्रिक्स फैमिली फोटो

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब