चांदी की कीमतों में तेज रफ्तार, (कॉन्सेप्ट फोटो) 
बिज़नेस

दुनिया भर में चांदी ने काटा गदर! पहली बार कीमतें 100 डॉलर के पार, देखें भारत में क्या है भाव

Silver Prices in India: आज 24 जनवरी, शनिवार को सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 3,40,010 रुपये/किलो चल रहा है। दिल्‍ली के अलावा मुंबई में भी करीब-करीब यही भाव चल रहा है।

अर्पित शुक्ला

Silver Prices Today: चांदी की कीमतों ने हाल ही में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यह लगातार बढ़ रही है और रुकने का नाम नहीं ले रही। पिछले 30-35 दिनों में 1 लाख रुपये का उछाल और फिर कुछ ही दिनों में करीब 40 हजार रुपये का और इजाफा, ये कोई मामूली बात नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में बाजार में चांदी की कमी, खदानों से निकलने वाली आपूर्ति से कहीं अधिक मांग और विभिन्न उद्योगों में बढ़ते उपयोग के कारण चांदी के दाम लगातार ऊपर जा रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी ने नया रिकॉर्ड बनाया। 23 जनवरी, शुक्रवार को पहली बार चांदी की कीमतें $100 प्रति औंस के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गईं। भारत में भी चांदी के भाव 3,40,000 रुपये प्रति किलो के पार चले गए।

24 जनवरी, शनिवार का हाल

देश में चांदी की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 24 जनवरी, शनिवार को सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 3,40,010 रुपये प्रति किलो रहा। दिल्ली और मुंबई में भी लगभग यही भाव देखने को मिला। चेन्नई में चांदी की कीमतें 3,45,100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गईं। हैदराबाद में यह इससे भी अधिक थी। अहमदाबाद और वडोदरा में चांदी का भाव लगभग 3,40,100 रुपये प्रति किलो चल रहा है।

एक साल में 4 गुना बढ़ी चांदी की कीमत

एक साल पहले, 24 जनवरी 2025 को चांदी का भाव लगभग 84,792 रुपये प्रति किलो था। वहीं आज, 24 जनवरी 2026 को बुलियन मार्केट (bullion-rates.com) के मुताबिक, यह 3,40,000 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है। यानी केवल एक साल में चांदी के दाम लगभग 4 गुना (4.01 गुना) बढ़ गए हैं। कुल मिलाकर, पिछले साल की तुलना में चांदी 2,55,208 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है, यानी करीब 301% की जबरदस्त बढ़ोतरी।

चांदी में रिकॉर्ड तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी ने $100 प्रति औंस का स्तर पार किया, जिससे इसके दाम में लगातार तेजी बनी हुई है। न्यूयॉर्क ट्रेडिंग के दौरान चांदी की हाजिर कीमत (Spot price) 4.2% बढ़कर $100.29 तक पहुंच गई। 2025 के अंत तक चांदी की कीमतें पहले ही दोगुनी से अधिक हो गई थीं और नए साल में अब तक इसमें 40% का उछाल आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वाइट हाउस वापसी के बाद से चांदी में 225% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी