अदाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट (सौ.सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

अदाणी ग्रुप को शेयर मार्केट में लगा झटका, लगातार दूसरे दिन लुढ़के 8 कंपनियों के शेयर

आज शुक्रवार को सुबह शुरुआती कारोबार में अदाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से आठ के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। विवाद की वजह से अडानी ग्रुप के शेयर लुढ़कते जा रहे है।

दीपिका पाल

नई दिल्ली: भारत के उद्योगपति गौतम अडानी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है जहां पर शेयर मार्केट में भी उनके ग्रुप को झटके पर झटके मिलते जा रहे है। यहां पर आज शुक्रवार को सुबह शुरुआती कारोबार में अदाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से आठ के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। विवाद की वजह से अडानी ग्रुप के शेयर लुढ़कते जा रहे है।

बता दें कि, अरबपति गौतम अडानी पर अमेरिकी अभियोजकों ने आरोप लगाया है कि वे सौर ऊर्जा अनुबंधों के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 26.5 करोड़ डॉलर (लगभग 2,200 करोड़ रुपये) की रिश्वत देने की योजना का हिस्सा थे। इस वजह से अडानी ग्रुप को आलोचनाएं झेलनी पड़ रही है।

अदाणी एनर्जी का शेयर 637.85 रूपए पर फिसला

यहां पर मिली शेयर मार्केट रिपोर्ट के अनुसार, बीएसई पर अदाणी ग्रीन एनर्जी 10.95 प्रतिशत और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 8.57 प्रतिशत लुढ़ककर 52 सप्ताह के निचले स्तर 637.85 रुपये पर आ गए। यहां पर अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 6.98 प्रतिशत लुढ़ककर 52 सप्ताह के निचले स्तर 2,030 रुपये पर आ गया।

अदाणी पावर के शेयरों में 6.38 प्रतिशत की गिरावट आई, अदाणी टोटल गैस में 6.11 प्रतिशत की गिरावट आई, अदाणी पोर्ट्स में 5.31 प्रतिशत की गिरावट आई। अदाणी विल्मर के शेयर में 5.17 फीसदी की गिरावट आई और यह एक साल के निचले स्तर 279.20 रुपये पर आ गया और एनडीटीवी में 3.41 प्रतिशत की गिरावट आई।

21 नंवबर से फिसल रहा है अदाणी ग्रुप का मार्केट

यहां पर जब से अदाणी ग्रुप विवादों में आया है यहां पर एसीसी एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स शुरुआती सौदों में गिरावट के बाद भी दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 781.02 अंक बढ़कर 77,936.81 पर और एनएसई निफ्टी 228.90 अंक चढ़कर 23,578.80 पर कारोबार कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई थी।

अदाणी समूह ने बृहस्पतिवार को सौर ऊर्जा अनुबंधों के लिए अनुकूल शर्तें हासिल करने के लिए रिश्वत देने के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि अमेरिकी अभियोजकों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं और समूह सभी कानूनों का अनुपालन करता है। समूह ने कहा कि सभी संभव कानूनी उपाय तलाशे जाएंगे।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज