-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Share Market Fluctuations Zinka Logistics And Adani Group Shares
शेयर बाजार में उतार चढ़ाव : ज़िंका लॉजिस्टिक्स के शेयर को बढ़त के बाद लगा झटका, अदानी समूह के शेयर दूसरे दिन भी गिरे
- Written By: विजय कुमार तिवारी
जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्युशंस लिमिटेड का शेयर शुक्रवार को 273 रुपये के निर्गम मूल्य से लगभग तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ, तो वहीं अदानी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से आठ के शेयरों में शुक्रवार को सुबह के कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई।

जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्युशंस व गौतम अदानी (डिजाइन फोटो-सौ. से सोशल मीडिया)
मुंबई : ट्रक संचालकों के डिजिटल मंच जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्युशंस लिमिटेड का शेयर शुक्रवार को 273 रुपये के निर्गम मूल्य से लगभग तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ। लेकिन थोड़ी देर बाद ही उसको झटके लगने लगे। इसके साथ ही साथ भू-राजनीतिक दबावों और निरंतर विदेशी पोर्टफोलियो निकासी के कारण सकारात्मक घरेलू शेयर बाजार का समर्थन बेअसर होता दिखायी देने लगा। साथ ही अदानी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से आठ के शेयरों में शुक्रवार को सुबह के कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई पर शेयर की शुरुआत निर्गम मूल्य से 2.21 प्रतिशत ऊपर 279.05 रुपये पर हुई। लेकिन, बाद में शेयर ने शुरुआती बढ़त खो दी और 3.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ यह 263.60 रुपये पर कारोबार कर रहा था। एनएसई पर शेयर 2.89 प्रतिशत चढ़कर 280.90 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में कंपनी का शेयर तीन प्रतिशत गिरकर 264.65 रुपये पर आ गए।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 4,697.86 करोड़ रुपये रहा। सोमवार को बोली के अंतिम दिन तक जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस लिमिटेड की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश को 1.86 गुना अभिदान मिला था। शेयर बिक्री का मूल्य दायरा 259-273 रुपये प्रति शेयर था। आईपीओ में 550 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी किए गए तथा 2.06 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की गई।
सम्बंधित ख़बरें
जुलाई की पहली तारीख को शेयर बाजार रौनक, हरे निशान में खुले निफ्टी और सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक
Share Market: आज भारतीय शेयर बाजार में दिखी तेजी, निवेशकों को मिला फायदा और निफ्टी में बहार
अमेरिका-ईरान तनाव से दहला शेयर बाजार! 372 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स; निवेशकों का करोड़ों रुपये स्वाहा
Share Market: उतार-चढ़ाव के बीच सपाट खुला शेयर बाजार, फार्मा शेयरों में तेजी, जानें निफ्टी-सेंसेक्स का हाल
अदानी समूह के ज्यादातर शेयरों में दूसरे दिन भी गिरावट
अदानी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से आठ के शेयरों में शुक्रवार को सुबह के कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई। अरबपति गौतम अदानी पर अमेरिकी अभियोजकों ने आरोप लगाया है कि वे सौर ऊर्जा अनुबंधों के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 26.5 करोड़ डॉलर (लगभग 2,200 करोड़ रुपये) की रिश्वत देने की योजना का हिस्सा थे।
बीएसई पर अदानी ग्रीन एनर्जी 10.95 प्रतिशत और अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस 8.57 प्रतिशत लुढ़ककर 52 सप्ताह के निचले स्तर 637.85 रुपये पर आ गए। समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 6.98 प्रतिशत लुढ़ककर 52 सप्ताह के निचले स्तर 2,030 रुपये पर आ गया। अदानी पावर के शेयरों में 6.38 प्रतिशत की गिरावट आई, अदानी टोटल गैस में 6.11 प्रतिशत की गिरावट आई, अदानी पोर्ट्स में 5.31 प्रतिशत की गिरावट आई। अदानी विल्मर के शेयर में 5.17 फीसदी की गिरावट आई और यह एक साल के निचले स्तर 279.20 रुपये पर आ गया और एनडीटीवी में 3.41 प्रतिशत की गिरावट आई।
बिजनेस की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
इसके विपरीत, एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स शुरुआती सौदों में गिरावट के बाद भी दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 781.02 अंक बढ़कर 77,936.81 पर और एनएसई निफ्टी 228.90 अंक चढ़कर 23,578.80 पर कारोबार कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार को अदानी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। अदानी समूह ने बृहस्पतिवार को सौर ऊर्जा अनुबंधों के लिए अनुकूल शर्तें हासिल करने के लिए रिश्वत देने के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि अमेरिकी अभियोजकों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं और समूह सभी कानूनों का अनुपालन करता है। समूह ने कहा कि सभी संभव कानूनी उपाय तलाशे जाएंगे।
Share market fluctuations zinka logistics and adani group shares
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














