शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

GST ने निवेशकों की मौज करा दी, लगातार दूसरे दिन उछला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान

Share Market: हफ्ते के आखिरी दिन आज शुक्रवार को शेयर बाजार में बड़ी तेजी के संकेत मिल रही है। घरेलू आर्थिक मोर्चे पर जीएसटी में बदलाव के ऐलान से बाजार को भरपूर समर्थन मिल रहा है।

मनोज आर्या

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार, 5 सितंबर को तेजी का संकेत देखने को मिल रहा है। जहां कारोबार के शुरुआत में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले। बीएसई का सेंसेक्स ओपनिंग के साथ 278.99 अंक या  0.35 प्रतिशती क उछाल के साथ  80,997.00 अंकों पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टीॉ 73.90 अंक या 0.30 प्रतीशत की हल्की बढ़त के साथ 24,808.20 पर कारोबार कर रहा है।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज सर्विस सेक्टर मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में नजर आ रहा है। हालांकि, यह कभी भी लाल निशान में जा सकता है। रियल्टी इंडेक्स भी 46 अंकों की बढ़त के साथ ऊपर चढ़ने के लिए संघर्ष कर रहा है। यहां डीएलफ का शेयर टॉप पर कारोबार कर रहा है। पावर सेक्टर में भी हल्की बढ़त है, यहां पावरग्रीड टॉप पर बना हुआ है। ऑयल एंड गैस सेक्टर 70.62 अंक या 0.27 % की तेजी के साथ 25,933.62 अंक पर ट्रेड कर रहा है। यहां रिलायंस नंबर-1 पर बनी हुई है।

आज के टॉप गेनर्स

  • महिंद्रा एंड महिंद्रा
  • ट्रेंट
  • एशियन पेंट
  • टाटा मोटर्स
  • पावरग्रीड

आज के टॉप लूजर्स

  • आईटीसी
  • हिंदुस्तान यूनिलिवर
  • सनफॉर्मा
  • एनटीपीसी
  • टेक महिंद्रा

GST रेट कट का बाजार पर दिखा असर

बीते दिन यानी की गुरुवार को शेयर बाजार में ओपनिंग पर जीएसटी रेट कटौती की घोषणाओं का दमदार असर दिखा था, लेकिन उसके बाद इंडेक्स ऊपरी स्तरों से फिसले थे। ऐसे में आज देखना होगा कि फिर से सुस्ती लौटती है या बाजार आज मजबूती दर्ज करेंगे। ग्लोबल बाजारों से तो अच्छे संकेत आ रहे हैं। अमेरिकी बाजार रोजगार के आंकड़ों से पहले तेजी के साथ बंद हुए। जहां डाओ जोंस 350 अंक चढ़कर दिन की उंचले स्तर पर बंद हुआ, नैस्डैक में 200 अंकों की तेजी रही और S&P 500 ने रिकॉर्ड के साथ बंद हुआ। अमेरिकी 10 साल की बॉन्ड यील्ड लगातार दूसरे दिन गिरकर 4 महीने के निचले स्तर 4.15 प्रतिशत पर आ गई।

एशिया के अन्य बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में भी तेजी का माहौल देखने को मिल रहा है। जापान का निक्केई 380 अंक चढ़ा, जबकि GIFT निफ्टी 50 अंक मजबूत होकर 24,885 के आसपास कारोबार कर रहा है। डाओ फ्यूचर्स फिलहाल सपाट दिखाई दे रहे हैं। सोना और चांदी पर मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिला। सोना 800 रुपए गिरकर 1,06,400 रुपए के नीचे आ गया, वहीं चांदी 1,900 रुपए टूटकर 1,23,900 रुपए के नीचे बंद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों की कीमतों पर दबाव है। क्रूड ऑयल का भाव करीब 1 प्रतिशत की गिरावट के बाद 67 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंच गया।

15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश का पर्दाफाश; ISI का आतंकी प्लान फेल, 86-P हैंड ग्रेनेड के साथ आरोपी गिरफ्तार

PM मोदी से मिले शरद पवार गुट के सांसद, क्या परिसीमन बिल पर मिलेगा साथ? NCP SP के नेता ने बताया क्या हुई चर्चा

रांची में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से भड़के राहुल गांधी, बोले- बातचीत से सुलझाएं JPSC-JSSC विवाद

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: विधानसभा से भगाए गए प्रदर्शनकारी, देवेंद्र नाथ महतो को एंबुलेंस से ले गई पुलिस

रांची में बवाल! विधानसभा से भगाए गए प्रदर्शनकारी, देवेंद्र नाथ महतो को एंबुलेंस से ले गई पुलिस-VIDEO