शेयर मार्केट, (डिजाइन/नवभारत) 
बिज़नेस

शेयर बाजार के मजबूत शुरुआत, 270 अंक उछला सेंसेक्स; बैंकिंग सेक्टर में जमकर खरीदारी

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार को अच्छी शुरुआत देखी जा रही है। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

मनोज आर्या

Share Market Today Update: घरेल शेयर मार्केट में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, (27 अक्टूबर) को तेज शुरुआत देखने को मिल रही है। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में कारोबार के लिए खुले। ट्रेड के साथ बीएसई सेंसेक्स सुबह 9:25 बजे  270.50 अंक या 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,482.38 पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 72.50 अंक या 0.28 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,867.65 पर कारोबर कर रहा था।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्जकैप में बढ़त देखने को मिल रही है। जहां ये तीनों इंडेक्स हरे निशान में बने हुए हैं। ऑटो सेक्टर में भी बंपर उछाल देखा जा रहा है। यह इंडेंक्स 182 अंकों से अधिक की तेजी के साथ 60,591 अंकों पर कारोबार कर रहा है। यहां अपोलो टायर्स टॉप पर है। बैंकिंग सेक्टर में भी बढ़त का सिलसिला जारी है। यह 314 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। इस इंडेक्स में बैंक ऑफ बड़ौदा टॉप परफॉर्मर नजर आ रहा है।

ऑज के टॉप गेनर्स

  • रिलायंस
  • टाटा स्टील
  • भारतीय एयरटेल
  • टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल
  • एसबीआई

आज के टॉप लूजर्स

  • कोटक बैंक
  • इन्फोसिस
  • भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
  • बजाज फाइनेंस
  • अडानी पोर्ट्स

ग्लोबल बाजारों में रैली का असर

ग्लोबल बाजारों में रैली का असर एशियाई बाजारों में दिख रहा है। निक्केई 800 अंकों की छलांग के साथ लाइफ हाई पर पहुंच गया है। घरेलू संकेतों की बात करें तो गिफ्ट निफ्टी 100 अंकों की मजबूती के साथ 25,925 के आसपास ट्रेड कर रहा था। डाओ फ्यूचर्स में भी 250 अंकों की मजबूती बनी हुई थी, जो आज भारतीय बाजार में मजबूत शुरुआत का संकेत देती है।

अमेरिकी बाजारों में ऑल-टाइम हाई

अमेरिका में महंगाई का दबाव उम्मीद से कम रहने के बाद फेडरल रिजर्व द्वारा जल्द ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और मजबूत हुई है। इसी सकारात्मक संकेतों के बीच शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में दमदार तेजी देखने को मिली। डाओ जोंस पहली बार 47,000 के ऊपर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक ने लगभग ढाई सौ अंकों की उछाल के साथ नया ऑल-टाइम हाई बनाया। S&P 500 और Russel 2000 भी रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए।

कम महंगाई दर से बाजार को मिला समर्थन

महंगाई के ताजा आंकड़े बाजार के लिए राहत का संकेत बने। सितंबर में अमेरिका की CPI और कोर महंगाई दोनों 3 फीसदी पर रही, जो अनुमान से कम है। इससे बाजार में यह धारणा और मजबूत हुई है कि फेड अब ब्याज दरों में कटौती के लिए ज्यादा देर नहीं करेगा। बॉन्ड यील्ड्स में नरमी आने से इक्विटी बाजारों में निवेशकों का भरोसा और बढ़ा है।

चीन-अमेरिका ट्रेड डील पर राहत भरी खबर

वहीं, दूसरी ओर US-चीन के बीच चल रही ट्रेड वार के मोर्चे पर राहत की खबर आई। ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच गुरुवार को साउथ कोरिया में होने वाली बैठक से पहले दोनों देशों के बीच ट्रेड डील के फ्रेमवर्क पर सहमति बनने की खबर ने जोखिम वाले एसेट्स में तेजी ला दी। अमेरिकी वित्त मंत्री ने चीन पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ टालने के संकेत दिए, जिससे बाजार का मनोबल और मजबूत हुआ।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस