शेयर बाजार (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

शेयर बाजार की हुई ताबड़तोड़ शुरूआत, सेंसेक्स और निफ्टी में आया उछाल

आज शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांकों में अच्छी खासी बढ़त देखने को मिली है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 239.33 अंक चढ़कर 81,390.60 अंक पर और निफ्टी 72.95 अंक की बढ़त के साथ 24,854.05 अंक पर रहा ।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : आज शेयर बाजार में आपको सपाट शुरूआत देखने को मिली है। पिछले कुछ दिनों से बाजार का माहौल थोड़ा खराब था, लेकिन आज बढ़त के बाद बाजार रोशन नजर आ रहा है। घरेलू बाजार में तेजी का प्रमुख कारण आईटी इंडेक्स में तेजी को बताया जा रहा है। इस सेक्टर के सपोर्ट के कारण बाजार के हालात बदले हुए दिखायी दे रहे हैं।

आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई का सेंसेक्स 239.33 अंक की बढ़त के साथ 81,390.60 अंक के स्तर पर पहुंचा है। साथ ही एनएसई के निफ्टी में भी 72.95 अंक की बढ़त दर्ज की गई है, जिसके बाद ये इंडेक्स 24,854.05 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

रुपया रहा स्थिर

रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.07 पर स्थिर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के समर्थन को विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने बेअसर कर दिया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि डॉलर के कमजोर होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से स्थानीय मुद्रा को थोड़ा समर्थन मिला।

लिस्टेड कंपनियों का हाल

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट,आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, टाइटन, इंफोसिस, नेस्ले और बजाज फिनसर्व के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी आई। टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स और एनटीपीसी के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजार को हुआ नुकसान

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा 225 नुकसान में रहे, जबककि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.11 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

84.07 के भाव पर बंद हुआ रुपया

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.07 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में स्थिर रहा। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.07 पर बंद हुआ था। इस बीच, 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.79 पर रहा।

इस कीमत के शेयर बिके

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,261.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,225.91 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय