शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो/नवभारत) 
बिज़नेस

Share Market Outlook: कमाई का मौका या संभलने का वक्त? सोमवार को कैसा रहेगा बाजार; जान लें एक्सपर्ट की राय

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में बीते हफ्ते कारोबार सपाट रहा है। सेंसेक्स 5.89 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 83,570.35 और निफ्टी 11.05 अंक की तेजी के साथ 25,694.35 पर था।

मनोज आर्या

Share Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के नतीजे, भारत-अमेरिका, भारत-ईयू ट्रेड डील पर अपडेट और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से बाजार की चाल तय होगी। अगले हफ्ते बीएचईएल, सिएट, हैवेल्स, हिंदुस्तान जिंक, आईआरएफसी, पीएनबी, टाटा कैपिटल, एयूबैंक, डीसीएमश्रीराम, ईपैक, आईटीसीहोल्टस, एसआरएफ, टीबीजेड, विक्रम सोलर, बैंक ऑफ इंडिया, केईआई, केपीआईग्रीन, पीएनबीहाउसिंग, टाटा कम्युनिकेशन, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, बंधनबैंक, डीएलएफ, बीपीसीएल, जेएसडब्ल्यू और एमसीएक्स जैसी कंपनियों के नतीजे आएंगे।

इसके अलावा भारत-यूरोपीय यूनियन (ईयू) ट्रेड डील पर भी बाजार की निगाहें होंगी। यह इस महीने के आखिर में हो सकती है। बीते हफ्ते गुरुवार को वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा था कि भारत और ईयू एफटीए पर बातचीत के अंतिम चरण में है और गणतंत्र दिवस परेड के एक दिन बाद, 27 जनवरी को होने वाली शीर्ष नेतृत्व की बैठक से पहले शेष मुद्दों को सुलझाने पर विचार कर रहे हैं।

भारत-ईयू ट्रेड पर क्या है अपडेट?

राजेश अग्रवाल ने आगे बताया कि भारत और ईयू के बीच हुए एफटीए के 24 चैप्टर्स में से 20 पर बातचीत को अंतिम रूप दे दिया गया है और बाकी बचे मुद्दों को वार्ताकारों द्वारा जल्दी ही सुलझा लिया जाएगा। यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और ईयू की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 25 से 27 जनवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे और 26 जनवरी को भारत के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद दोनों नेता अगले दिन भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके अलावा अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की ओर से भारत-अमेरिका संबंधों पर सकारात्मक टिप्पणी के बाद भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सकारात्मक प्रगति होने की उम्मीद है। वहीं, वैश्विक स्तर विशेषकर अमेरिका में आने वाले आर्थिक डेटा जैसे जीडीपी ग्रोथ, महंगाई और पीएमआई के आंकड़ों से बाजार की चाल प्रभावित होगी।

बीते हफ्ते बाजार में सपाट कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में बीते हफ्ते कारोबार सपाट रहा है। सेंसेक्स 5.89 अंक या 0.01 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 83,570.35 और निफ्टी 11.05 अंक या 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,694.35 पर था। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन मजबूत रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 119.65 अंक या 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,867.80 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 79.65 अंक या 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,362.30 पर था।

पीछले हफ्ते सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

12-16 जनवरी के बीच, निफ्टी पीएसयू बैंक 4.80 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 4.55 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 2.79 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 2.71 प्रतिशत और निफ्टी पीएसई 1.42 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.80 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 2.40 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 2.39 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 1.93 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन