शेयर मार्केट, (कॉन्सेप्ट फोटो) 
बिज़नेस

Share Market Crash: बिहार चुनाव के नतीजे के बीच क्रैश हुआ शेयर बाजार, निवेशकों का बुरा हाल

Share Market Crash News: सेक्टोरल इंडेक्स की बता करें तो आज आईटी, एफएमसीजी और ऑटो सेक्‍टर्स में दबाव दिखाई दे रहा है, जबकि पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक सेक्‍टर्स में तेजी जारी है।

मनोज आर्या

Bihar Election Impact On Share Market: बिहार चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझान और ग्‍लोबल कमजोर संकेत के कारण आज भारतीय शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया। निफ्टी 80 अंक टूटकर 25800 के नीचे कारोबार कर रहा है, जबकि सेंसेक्‍स 254 अंक टूटकर 84225 पर कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में भी 100 अंकों की गिरावट आई है।

बीएसई टॉप 30 शेयरों में से 13 स्‍टॉक तेजी पर कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्‍यादा तेजी एशियन पेंट्स और ट्रेंट जैसे शेयर में आई है, जबकि 17 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। टाटा मोटर्स कमशर्यिल व्‍हीकल (TMCV) के शेयर में 3 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट आई है।

सेक्टोरल इंडेक्स की हाल

सेक्टोरल इंडेक्स की बता करें तो आज आईटी, एफएमसीजी और ऑटो सेक्‍टर्स में दबाव दिखाई दे रहा है, जबकि पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक सेक्‍टर्स में तेजी जारी है। इसके अलावा मिडकैप, स्मॉलकैप और लार्जकैप में भी गिरावट देखने को मिली है। ये तीनों इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते हुए नजर आए।

क्यों गिरा शेयर बाजार?

दिसंबर में फेड रेट में कटौती की उम्‍मीद कम होने के कारण अमेरिका से एशियाई बाजार में भारी गिरावट आई है, जिसका असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। इसके अलावा, बिहार व‍िधानसभा चुनाव नतीजे के शुरुआती रुझान आने लगे हैं, जिसमें एनडीए को बहुमत मिलती हुई दिख रही है , लेकिन RJD भी कड़ी टक्‍कर दे रही है। ऐसे में शेयर बाजार इसपर भी नजर बनाए हुए है।

LG इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स का शेयर 2.5 प्रतिशत लुढ़का

सोनाटा सॉफ्टवेयर 5 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा है। वहीं तिलकनगर इंडस्‍ट्रीज के शेयर में भी 5 फीसदी की कमी आई है. एलजी इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स के शेयर में 2.5 प्रतिशत तक की गिराव आई है। आईटीआई के शेयर भी 2 फीसदी गिरे हैं।

तेजी में रहे ये स्टॉक

सुबह 9.50 बजे बीएसई स्‍मालकैप इंडेक्‍स में 43 अंकों की उछाल देखने को मिली, जबकि मिडकैप में 100 अंकों की तेजी रही। मूथुट फाइनेस के शेयर में 9 फीसदी से ज्‍यादा की उछाल आई। वहीं जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर में 8 फीसदी की उछाल रही।

बीडीएल के शेयरों में 5 फीसदी से ज्‍यादा की उछाल रही। स्‍मॉलकैप शेयरों में Expleo Solutions Ltd के शेयर 16 फीसदी, मैन इंडस्‍ट्रीज (इंडिया) के शेयर 14 प्रतिशत और Transformers and Rectifiers (India) Ltd के शेयर ने 10 प्रतिशत का अपर सर्किट टच किया।

INDIA Bloc Protest LIVE: केरल विधानसभा में CEC को हटाने का प्रस्ताव पारित, SC में याचिका दायर करेंगे राहुल

जंतर-मंतर अब धरना स्थल नहीं...गृह मंत्रालय की सिफारिश पर बड़ा फैसला, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश

CJP से बातचीत से कतरा रही दिल्ली पुलिस! प्रोटेस्ट परमिशन पर सौरव दास के खुलासे से मची हलचल

केरल विधानसभा में CEC को हटाने के लिए प्रस्ताव पारित, EC चयन पैनल को फिर से गठित करने की मांग

कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का अखाड़ा बनने नहीं देंगे, सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शन से जुड़ी याचिका पर और क्या है?