शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो/ नवभारत) 
बिज़नेस

साल के पहले दिन शेयर बाजार में सुस्ती, लाल निशान में बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी में भी गिरावट

Share Market: नए साल 2026 की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान के साथ की थी। इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क एनएसई निफ्टी और बीएसई सेंसेक्स में बढ़त देखने को मिली। 

मनोज आर्या

Share Market Highlights: भारतीय शेयर बाजार नए साल के पहले दिन गुरुवार को करीब सपाट बंद हुआ। हालांकि, इस दौरान ऑटो, रियल्टी और मेटल स्टॉक्स में खरीदारी देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 32 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 85,188.60 और निफ्टी 16.95 अंक की हल्की बढ़त के साथ 26,146.55 पर बंद हुआ। बाजार को ऊपर खींचने का काम ऑटो, रियल्टी और मेटल शेयरों ने किया। निफ्टी ऑटो 1.03 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 0.84 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

इसके अलावा आईटी, कमोडिटीज, इन्फ्रा, एनर्जी, पीएसई और पीएसयू बैंक इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए। दूसरी निफ्टी एफएमसीजी 3.17 प्रतिशत, निफ्टी कंजप्शन 0.43 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 0.40 प्रतिशत और निफ्टी इंडिया डिफेंस 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में एनटीपीसी, इटरनल (जोमैटो), एमएंडएम, एलएंडटी, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, इन्फोसिस, अदाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक, टीसीएस, कोटक महिंद्रा, सन फार्मा, ट्रेंट और एचयूएल गेनर्स थे। आईटीसी, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन और बजाज फिनसर्व लूजर्स थे। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन मिलाजुला रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 265.95 अंक या 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,750.45 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 9 अंक की मामूली गिरावट के साथ 17,704.90 पर बंद हुआ।

पहले सत्र की सतर्क शुरुआत

चॉइस ब्रोकिंग में रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार ने अपने पहले सत्र की शुरुआत सतर्क नोट के साथ की है। दिन के दौरान सूचकांकों में ऊपरी स्तरों पर कंसोलिडेशन देखने को मिला है। अगर निफ्टी आने वाले समय में 26,100 से 26,050 की रेंज में बना रहता है तो आने वाले समय यह 26,300 तक जा सकता है। नए साल 2026 की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान के साथ की थी। इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क एनएसई निफ्टी और बीएसई सेंसेक्स में बढ़त देखने को मिली।

साल के पहले कारोबारी दिन के संकेत पॉजिटिव आते दिखे। गिफ्ट निफ्टी करीब 50 अंकों की बढ़त के साथ 26,350 के आसपास कारोबार करता दिखा। नए साल के मौके पर अमेरिकी बाजार बंद रहने से ग्लोबल ट्रिगर्स थोड़े कम हैं, आज दुनियाभर के अधिकतर बाजार बंद भी हैं। वहीं, साल के आखिरी कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजारों में कमजोरी देखने को मिली। लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ अमेरिकी बाजार दिन के निचले स्तरों पर बंद हुए, जहां डाओ जोंस करीब 300 अंक लुढ़का, जबकि नैस्डैक में लगभग 180 अंकों की गिरावट दर्ज की गई

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को पुलिस ने छोड़ा, बोले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें