-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Us Stock Market Is In Turmoil Dollar And Crude Oil Also Fell Sharply
अमेरिकी शेयर बाजार में मचा कोहराम, 1680 अंक गिरा Dow, डॉलर और क्रूड ऑयल का भी बुरा हाल
- Written By: मनोज आर्या
न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का स्मॉल कैप 2000 सूचकांक 5.65 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया। इस तरह वॉल स्ट्रीट में सब तरफ भारी बिकवाली देखने को मिली है

डोनाल्ड ट्रंप, (राष्ट्रपति अमेरिका)
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ से यूएस मार्केट में कोहराम मच गया है। ट्रंप ने बुधवार रात करीब 60 देशों पर नई टैरिफ रेट्स की घोषणा की थी। इसके बाद आज अमेरिकी शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। एसएंडपी 500 सूचकांक 4 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। वहीं, नैस्डेक सूचकांक 5 फीसदी से अधिक गिर गया। प्रमुख अमेरिकी सूचकांक डाउ जॉन्स भी 3.23 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया।
न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का स्मॉल कैप 2000 सूचकांक 5.65 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया। इस तरह वॉल स्ट्रीट में सब तरफ भारी बिकवाली देखने को मिली है। शुक्रवार को भारतीय बाजार पर भी इस गिरावट का असर देखने को मिल सकता है। ऐसा देखा गया है कि जब भी नैस्डेक गिरता है, तब भारतीय शेयर बाजार में टेक शेयरों में गिरावट देखने को मिलती है।
टेक कंपनियों के शेयर धराशायी
दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एपल के शेयर में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली है। नैस्डेक पर एपल का शेयर 8.79 फीसदी की गिरावट के साथ 204.19 डॉलर पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन का शेयर 7.45 फीसदी की गिरावट के साथ 181.45 डॉलर पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा, माइक्रोसॉफ्ट, एनविडिया, मेटा और गूगल सहित कई टेक्नोलॉजी शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई है। एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर में भी बड़ी बिकवाली देखी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
IPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल
Trent Share Crash: पहली तिमाही के नतीजों ने बढ़ाई निराशा, एक ही दिन में 10% टूटा Tata का यह मल्टीबैगर स्टॉक
Share Market: शेयर मार्केट में लगातार 5वें दिन तेजी, हरे निशान में हुई निफ्टी और सेंसेक्स की शुरुआत
FIFA वर्ल्ड कप में बेईमानी पर उतरे ट्रंप! रेड कॉर्ड मिले खिलाड़ी का सस्पेंशन रद्द, UEFA ने जताया विरोध
बॉन्ड यील्ड और क्रूड ऑयल भी टूटे
ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ का असर सिर्फ स्टॉक मार्केट पर ही नहीं, बल्कि डॉलर इंडेक्स, बॉन्ड यील्ड और क्रूड ऑयल पर भी पड़ा है। बेंचमार्क ट्रेजरी पर बॉन्ड यील्ड अक्टूबर 2024 के बाद पहली बार 4 फीसदी से नीचे आ गई है। गुरुवार को 10 साल की यील्ड में करीब 0.13 फीसदी की गिरावट आई है। यह पिछले साल ट्रंप के चुने जाने के बाद से सबसे निम्न स्तर पर आ गई है। कई दूसरी यील्ड में भी भारी गिरावट आई है। कच्चे तेल की कीमतों में भी जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। क्रूड ऑयल WTI 6.44 फीसदी या 4.62 डॉलर की गिरावट के साथ 67.7 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। वहीं, ब्रेंट ऑयल 6.23 फीसदी या 4.68 डॉलर की बड़ी गिरावट के साथ 70.26 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। उधर डॉलर इंडेक्स 1.64 फीसदी गिरकर 102.11 पर आ गया है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
अमेरिका में मंदी का खतरा!
ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ से अमेरिका में महंगाई के जबरदस्त तरीके से बढ़ने और डिमांड घटने का संकट गहरा गया है। ऐसे में निवेशकों को अमेरिका में मंदी का डर सता रहा है। ट्रंप ने करीब 60 देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया है। इससे वैश्विक आर्थिक मंदी का खतरा भी मंडरा रहा है। यही कारण है कि आज अमेरिकी स्टॉक मार्केट में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है।
Us stock market is in turmoil dollar and crude oil also fell sharply
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘कुछ लेते क्यों नहीं? विक्स की गोली लो’, अखिलेश के नोटिस पर BJP सांसद ने कसा तंज, बोले- क्या हाल बना रखा है?
Jul 07, 2026 | 09:24 PMNHIDCL Recruitment 2026: सिविल इंजीनियरों के लिए 100 पदों पर भर्ती, ₹80 हजार तक मिलेगी सैलरी
Jul 07, 2026 | 09:22 PMIOB Apprentice Recruitment: इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
Jul 07, 2026 | 09:13 PMजबलपुर के बड़ा फुहारा में अचानक ढही 3 मंजिला इमारत, बंद था बाजार; हो सकता था बड़ा हादसा
Jul 07, 2026 | 08:59 PMCCI Recruitment 2026: असिस्टेंट मैनेजर समेत 148 पदों पर भर्ती, 9 जुलाई से आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी।
Jul 07, 2026 | 08:57 PMमुरैना में महापौर के पुराने घर की गली बदहाल, 4 साल से सड़क-नाली को तरस रहे लोग; लोगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Jul 07, 2026 | 08:46 PMनुसरत भरूचा ने रेड जिम वियर में फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी, बारिश एंजॉय करते हुए शेयर किया मजेदार पोस्ट
Jul 07, 2026 | 08:39 PMवीडियो गैलरी

CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM














