शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

ट्रंप-पुतिन की बैठक से पहले शेयर बाजार में तेजी, हरे निशान में बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

Share Market: आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई थी। सेंसेक्स 0.15 प्रतिशत बढ़कर 80,657 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी इंडेक्स 21 अंक या 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,638 अंक पर पहुंच गया।

मनोज आर्या

Share Market Closing Update: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद होने में सफल रहा। हालांकि, बाजार में मिलाजुला कारोबार हुआ है। दिन के अंत में सेंसेक्स 57.75 अंक की तेजी के साथ 80,597.66 और निफ्टी 11.95 अंक की बढ़त के साथ 24,631.30 पर था। निफ्टी बैंक ने बाजार की तेजी का नेतृत्व किया और यह इंडेक्स 160.40 अंक या 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,341.85 पर बंद हुआ।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक 15 अगस्त को अलास्का में होने जा रही है, जिस पर निवेशकों की निगाहें हैं। बैंकिंग के साथ-साथ आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंसिग सर्विसेज, फार्मा और प्राइवेट बैंक हरे निशान में बंद हुए। ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया और एनर्जी लाल निशान में बंद हुए।

लाल निशान में बंद हुए स्मॉलकैप इंडेक्स

लार्जकैप की तुलना में मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 177.25 अंक या 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,504.25 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 66.50 अंक या 0.38 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,547.45 पर था। सेंसेक्स पैक में इटर्नल , इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, मारुति सुजुकी, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स और एक्सिस बैंक टॉप गेनर्स थे। टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, बीईएल,अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल, एचसीएल टेक, आईटीसी और ट्रेंट टॉप लूजर्स थे।

आज के टॉप गेनर्स

  • इटर्नल
  • इन्फोसिस
  • एशियन पेंट्स
  • एचडीएफसी बैंक
  • बजाज फिनसर्व

आज के टाप लूजर्स

  • टाटा स्टील
  • टेक महिंद्रा
  • बीईएल
  • अल्ट्राटेक सीमेंट
  • एचयूएल

विश्लेषकों ने क्या कहा?

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक दे ने कहा कि शुक्रवार को ट्रंप-पुतिन की बैठक से पहले निफ्टी ने एक सीमित दायरे में कारोबार किया। हालांकि, बाजार की समग्र धारणा बुल्स के फेवर में है। इंडेक्स 24,337 का स्तर होल्ड करने में कामयाब रहा। तेजी की स्थिति में रुकावट का स्तर 24,660 और 24,850 पर है। अगर निफ्टी 24,337 के स्तर से नीचे जाता है तो गिरावट बढ़ सकती है।

आपका बता दें कि के आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई थी। सेंसेक्स 0.15 प्रतिशत बढ़कर 80,657 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी इंडेक्स 21 अंक या 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,638 अंक पर पहुंच गया। गौरतलब है कि जुलाई महीने से ही घरेलू शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। इससे निवेशकों के बीच हड़कंप मच गई है।

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

संविधान दिवस पर आज कांग्रेस-BJP आमने-सामने, खरगे लखनऊ तो अमित शाह दिल्ली में करेंगे कार्यक्रम

Top 10 News Today: 26 नवंबर को संविधान दिवस से लेकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप तक क्या खास?

रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज शादी में किस दुकान का गहना पहनेंगी?

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा