शेयर बाजार में तेजी (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

Share Market: दिवाली के बाद शेयर मार्केट की तेज शुरुआत, 107 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी में भी बढ़त

Share Market: दिवाली के बाद भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक चढ़कर 81,106.65 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 58.25 अंक की बढ़त के साथ 25,044.65 पर रहा। बैंकिंग शेयरों ने बाजार को मजबूती दी।

मनोज आर्या

Highlights:

  • भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ बंद हुआ।

  • दिन के अंत में सेंसेक्स 107.25 अंक की तेजी के साथ 81,106.65 पर था।

  • कारोबारी सत्र में घरेलू बाजार को सहारा देने का काम बैंकिंग शेयरों ने किया।

Share Market Closing Update 9th Novermber: भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 107.25 अंक या 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,106.65 और निफ्टी 58.25 अंक या 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,044.65 पर था। कारोबारी सत्र में बाजार को सहारा देने का काम बैंकिंग शेयरों ने किया। निफ्टी बैंक 1.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

इसके साथ ही, निफ्टी पीएसयू बैंक 3.73 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 1.65 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 1.33 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.92 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 0.77 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.75 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.74 प्रतिशत और निफ्टी इंडिया डिफेंस 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप में दिखी तेजी

निफ्टी आईटी -1.22 प्रतिशत, निफ्टी मेटल -0.46 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी -0.15 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज -0.13 प्रतिशत और निफ्टी सर्विसेज -0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 334.40 अंक या 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,022.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 18.65 अंक या 0.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,185.05 पर था।

सेंसेक्स पैक में एसबीआई, ट्रेंट, एलएंडटी, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, एमएंडएम, टाइटन और इंटरग्लोब एविएशन गेनर्स थे। एचसीएल टेक, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, आईटीसी, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, भारती एयरटेल, बीईएल और सन फार्मा लूजर्स थे।

भारतीय शेयर बाजार में तेजी की वजह

जानकारों ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक रुझान के साथ सीमित दायरे में कारोबार हुआ। इसकी वजह हालिया तेजी के बाद बीच-बीच में मुनाफावसूली होना है। आईटी और मेटल शेयरों में कमजोरी का असर भी प्रमुख सूचकांकों पर पड़ा। एफआईआई की बढ़ती भागीदारी और उम्मीद से बेहतर कॉर्पोरेट नतीजों ने वित्त वर्ष 27 के कमाई के अनुमान में सुधार की उम्मीदों को मजबूत किया है, जिससे बाजार की धारणा को समर्थन मिला है।

उन्होंने आगे कहा कि हालांकि कई अहम मैक्रो-आर्थिक सकारात्मक संकेत पहले ही बाजार में शामिल हो चुके हैं, लेकिन लार्ज-कैप शेयरों में उचित वैल्यूएशन, भू-राजनीतिक चिंताओं में कमी, कच्चे तेल की कीमतों में हालिया ऊंचे स्तरों से नरमी, और दोहरे अंकों में अर्निंग रिकवरी की संभावना एक सकारात्मक मध्यम अवधि का माहौल बनाती है।

महंगाई के आंकड़ों के इंतजार में निवेशक

निवेशक अब ब्याज दरों की दिशा के बारे में नए संकेतों के लिए भारत और अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जबकि कच्चे तेल की कीमतें और वैश्विक जोखिम की धारणा निकट अवधि में प्रमुख कारक बने हुए हैं।

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

कैंसर की 1,364 दवाएं 96 प्रतिशत तक हुईं सस्ती, दवाओं की लिस्ट और नई MRP दरें यहां देखें

RSS पर प्रतिबंध की कोशिश के दौरान इब्राहिम ने किया था संघ का बचाव, मोहन भागवत ने सुनाया 1930 के दशक का किस्सा

Bank Holiday: इस हफ्ते पूरे 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें आज बैंक खुला है या नहीं

मणिपुर में जनगणना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अप्रैल 2027 तक बढ़ाई मियाद, सामने आई बड़ी वजह