(कॉन्सेप्ट फोटो) 
बिज़नेस

इधर RBI ने रेपो रेट में किया बदलाव, उधर रॉकेट की रफ्तार से उछला शेयर बाजार; देखें आज का हाइलाइट्स

Share Market: भारत में तेजी भरने का काम आरबीआई की मौद्रिक नीति कमेटी (एमपीसी) की ओर से ब्याज दरों में कटौती ने किया, जिसके कारण रेपो रेट 0.25 प्रतिशत कम होकर 5.25 प्रतिशत हो गई है।

मनोज आर्या

Share Market Highlights: ब्याज दरों में कटौती का असर भारतीय बाजार में शुक्रवार के सत्र में देखने को मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 447.05 अंक या 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,712.37 और निफ्टी 152.70 अंक या 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,186.45 पर था। बाजार में तेजी का नेतृत्व सरकारी बैंकिंग शेयरों ने किया। निफ्टी पीएसयू बैंक 1.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके साथ निफ्टी आईटी 0.90 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 0.74 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस 0.98 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 0.67 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया 0.48 प्रतिशत और निफ्टी इंडिया डिफेंस 0.70 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में एसबीआई, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक, एलएंडटी, एमएंडएम, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन गेनर्स थे। बीईएल, सनफार्मा, ट्रेंट, इटरनल (जोमैटो) और एचयूएल लूजर्स थे।

अचानक क्यों उछला शेयर बाजार?

भारत में तेजी भरने का काम आरबीआई की मौद्रिक नीति कमेटी (एमपीसी) की ओर से ब्याज दरों में कटौती ने किया, जिसके कारण रेपो रेट 0.25 प्रतिशत कम होकर 5.25 प्रतिशत हो गई है। लार्जकैप की तरफ मिडकैप शेयरों में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 294.80 अंक या 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,594.60 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 100.10 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,507.75 पर बंद हुआ।

रेपो रेट में कटौती से मार्केट को रफ्तार

मौद्रिक नीति पर ईईपीसी इंडिया के पंकज चड्ढा ने कहा कि आरबीआई की ओर से रेपो रेट को 25 आधार अंक घटाकर 5.25 प्रतिशत करने से उधारी लागत में कमी आएगी और इसके साथ ही आर्थिक गति को भी रफ्तार मिलेगी। वहीं, एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सुदीप शाह ने कहा कि निफ्टी के लिए रुकावट का स्तर 26,300 से लेकर 26,350 के बीच है। अगर यह 26,350 के पार जाकर टिकता है तो यह 26,500 तक जा सकता है।

गिरावट के साथ खुला था शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स 17.32 अंक या 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के बाद 85,248 स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 2.10 अंक या 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के बाद 26,035.85 स्तर पर था।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी