आज शेयर बाजार में गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

Share Market Crash: शेयर बाजार में भारी तबाही, 1483 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स; निवेशकों का 6 लाख करोड़ स्वाहा

Share Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 23 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई। जहां कारोबार के अंत में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए।

मनोज आर्या

Highlights:

  • हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी की सोमवार, 23 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली।

  • जहां कारोबार के अंत में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए।

  • टॉप-30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1483.72 अंक या -1.77 प्रतिशत टूटकर 82,435.99 पर बंद हुआ।

Share Market Closing Update 23rd November: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी की सोमवार, 23 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। जहां कारोबार के अंत में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। टॉप-30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1483.72 अंक या -1.77 प्रतिशत टूटकर 82,435.99 पर बंद हुआ। वहीं, टॉप- 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 450.95 अंक या -1.75 फीसदी कमजोर होकर 25,349.65 पर बंद हुआ।

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में आई इस तबाही से निवेशकों के एक ही दिन में 6 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसाना हुआ। बाजार में लगातार जारी रिकॉर्ड तेजी के बाद सोमवार को ब्रेक लग गया। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली।

टाटा स्टील में सबसे ज्यादा गिरावट

दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने अपने पिछले बंद 83,919.71 की तुलना में 84,662.96 का हाई तो 82,395.88 का लो टच किया, जबकि निफ्टी 50 ने अपने पिछले बंद 25,800.60 की तुलना में 25,992.60 का हाई तो 25,343.85 का लो लेवल छुआ।

इस दौरान, निफ्टी इंडेक्स में टाटा स्टील में सबसे ज्यादा गिरावट (8.43 प्रतिशत) दर्ज की गई। इसके बाद एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और हिंडाल्को के शेयरों में करीब 4-3 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली।

टीसीएस के शेयरों में बंपर तेजी

वहीं इसके विपरीत टीसीएस और श्रीराम फाइनेंस के शेयरों में 3.5-2.4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। इसके बाद टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाइटन के शेयरों का स्थान रहा। व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में क्रमशः 1.01 प्रतिशत और 0.66 प्रतिशत की गिरावट आई।

वहीं, सेक्टरवार देखें तो निफ्टी मेटल, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.3 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 2 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

जबकि इसके विपरीत निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा 1.69 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके साथ ही निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी रियल्टी में तेजी देखने को मिली।

बाजार को लेकर एक्सपर्ट की राय

एक मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि सोमवार के सत्र में भारतीय इक्विटी बाजारों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। एक्सपर्ट ने कहा कि यह गिरावट चार सप्ताह की तेजी के बाद हुई 'प्रॉफिट-बुकिंग' (मुनाफा वसूली) को दर्शाती है। इसके अलावा, वॉल स्ट्रीट में टेक्नोलॉजी शेयरों की बिकवाली और एशियाई बाजारों में आई कमजोरी ने भी इस गिरावट को और बढ़ा दिया।

इस बीच, कमोडिटी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार वापसी हुई; एमसीएक्स पर इनकी कीमतों में क्रमशः लगभग 3 प्रतिशत और 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होकर 92.89 के स्तर पर आ गया। आगे चलकर, वैश्विक संकेत, एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशकों) का निवेश और निफ्टी के लिए 25,300-25,500 का सपोर्ट जोन काफी महत्वपूर्ण होंगे।

West Bengal Name Change: अब 'पश्चिम बंगाल' होगा 'पश्चिम बंग', CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

PM Modi एशिया के दूसरे सबसे ताकतवर नेता, दुनिया ने माना भारत का लोहा; चीन की बादशाहत पर मंडराने लगा खतरा?

भारत से इन 3 पड़ोसी देशों के लिए चलती हैं ट्रेनें, जानें बांग्लादेश-पाकिस्तान को जाती हैं कितनी रेलगाड़ियां

कौन है एशिया का बॉस? भारत-चीन के बीच कम हुआ पावर गैप, आर्थिक चुनौतियों के बावजूद PM मोदी का दमदार प्रदर्शन

2002 गोधरा कांड में अब तक कितने दोषियों को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत? जानें 2011 से अब तक की पूरी टाइमलाइन