

Highlights:
24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर NSE और BSE में शेयर ट्रेडिंग बंद रहेगी।
MCX में सुबह का सत्र बंद, लेकिन शाम को कारोबार जारी रहेगा।
दिसंबर में 25 तारीख को क्रिसमस के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
Guru Nanak Jayanti Share Market Holiday: शेयर बाजार में मंगलवार को ट्रेडिंग करने की योजना बना रहे निवेशकों के लिए जरूरी अपडेट है। बता दें कि 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के अवसर पर शेयर बाजार में छुट्टी रहने वाली है। ऐसे में निवेशकों को अपनी ट्रेडिंग रणनीति और शेयरों की खरीद-बिक्री की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।
हालांकि, शेयर बाजार बंद रहने के बावजूद कमोडिटी मार्केट में कारोबार का मौका मिलेगा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह का सत्र बंद रहेगा, लेकिन शाम को ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी। वहीं, दिसंबर में क्रिसमस के अवसर पर भी शेयर बाजार बंद रहेगा। आइए जानते हैं मंगलवार को NSE, BSE और MCX में कारोबार से जुड़े नियम और बाजार की छुट्टियों का पूरा शेड्यूल।
मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को गुरु नानक जयंती के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, दोनों में इक्विटी सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी। यानी निवेशक इस दिन सामान्य रूप से शेयरों की खरीद और बिक्री नहीं कर सकेंगे।
अगर आपने किसी शेयर में खरीदारी या बिकवाली की योजना बनाई है, तो अब आपको अगले कारोबारी दिन का इंतजार करना होगा। वहीं, बाजार बंद होने के कारण इक्विटी ट्रेडिंग, इंट्राडे और सामान्य शेयर कारोबार से जुड़ी गतिविधियां प्रभावित रहेंगी।
बता दें कि शेयर बाजार की छुट्टी का असर कमोडिटी ट्रेडिंग पर भी पड़ेगा, लेकिन MCX में पूरे दिन कारोबार बंद नहीं रहेगा। जबकि, 24 नवंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह का ट्रेडिंग सेशन स्थगित रहेगा, जबकि शाम के सत्र में कारोबार जारी रहेगा।
इसका मतलब है कि कमोडिटी ट्रेडर्स को शाम के समय ट्रेडिंग करने का अवसर मिलेगा। खासकर सोना, चांदी और अन्य कमोडिटी में कारोबार करने वाले निवेशकों को MCX के निर्धारित ट्रेडिंग समय के अनुसार अपनी रणनीति बनानी होगी।
आपको बता दें कि नवंबर के ठीक बाद साल के आखिरी महीने दिसंबर में भी शेयर बाजार की अगली छुट्टी क्रिसमस के मौके पर होगी। 25 दिसंबर 2026, शुक्रवार को क्रिसमस के कारण NSE और BSE में कारोबार नहीं होगा।
यह 2026 के कैलेंडर में आने वाली आखिरी प्रमुख वीकडे ट्रेडिंग छुट्टी होगी। ऐसे में दिसंबर के आखिरी सप्ताह में ट्रेडिंग करने वाले निवेशकों को बाजार की छुट्टियों और कारोबारी दिनों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि ऑर्डर और निवेश की योजना प्रभावित न हो।