शेयर मार्केट में गिरावट (सोशल मीडिया)
बिज़नेस

Share Market: कच्चे तेल की आग में झुलसा शेयर बाजार, सेंसेक्स 388 अंक टूटा, लाल निशान में बंद हुए दोनों इंडेक्स

Share Market Closing Update: जानकारों के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल ने बाजार का ध्यान फिर से महंगाई के जोखिमों की ओर खींचा, जिससे अच्छे नतीजों के बावजूद निवेशकों का उत्साह कम हो गया।

मनोज आर्या

Share Market Closing Update 11th August: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 388.19 अंक या 0.49 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 78,154.25 और निफ्टी 112.10 अंक या 0.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,471.70 पर था। बाजार में बिकवाली का दबाव सबसे अधिक एफएमसीजी और रियल्टी स्टॉक्स में देखने को मिला।

सूचकांकों में निफ्टी एफएमसीजी 1.17 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 0.99 प्रतिशत की कमजोरी के साथ टॉप लूजर्स थे। निफ्टी मेटल 0.95 प्रतिशत, निफ्टी इन्फ्रा 0.86 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 0.84 प्रतिशत, निफ्टी कंजप्शन 0.63 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.56 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 0.55 प्रतिशत और निफ्टी इंडिया डिफेंस 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

मिडकैप-स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार

दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा 1.02 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 0.61 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 0.32 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस 0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 11.85 अंक या 0.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 63,843.85 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 43.20 अंक या 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,857.15 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में इटरनल, इन्फोसिस, टाइटन, एचसीएल टेक और टीसीएस गेनर्स थे। अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, इंडिगो, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, आईटीसी, एमएंडएम, टाटा स्टील, एचयूएल, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, एसबीआई, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और बीईएल लूजर्स थे।

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर

जानकारों के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से उछाल ने बाजार का ध्यान फिर से महंगाई के जोखिमों की ओर खींच लिया, जिससे अच्छे नतीजों के बावजूद निवेशकों का उत्साह कम हो गया। होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट और अमेरिका-ईरान बातचीत को लेकर चिंताओं ने बाजार के मूड को सतर्क बनाए रखा, खासकर भारत और अमेरिका में महंगाई के अहम आंकड़ों के आने से पहले।

इसके चलते, ऊर्जा की अधिक लागत से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले सेक्टर पर दबाव पड़ा, जबकि फार्मा और कुछ आईटी कंपनियों के शेयरों में बढ़त देखी गई। फिर भी, विदेशी निवेश की मजबूत आवक और कंपनियों की अच्छी कमाई से गिरावट का जोखिम सीमित बना हुआ है।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता