शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

शेयर बाजार पर संकट मंडराया, नहीं थम रहा गिरावट का साया

हफ्ते के दूसरे दिन और तीसरे ट्रेड सेशन में आज शेयर मार्केट में गिरावट का सिलसिला देखने के लिए मिला है। आज बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने के लिए मिली है।

अपूर्वा नायक

मुंबई : भारतीय शेयर मार्केट पर लगातार गिरावट का साया मंडरा रहा है। आज मंगलवार को लगातार तीसरे ट्रेड सेशन में भी बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। आज के शुरूआती और बंद दोनों ही कारोबार में घरेलू बाजार लाल निशान पर रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और ग्लोबल लेवल पर अनिश्चितता के चलते चारों ओर से लिवाली के कारण बाजार निचले स्तर पर आ गया है।

30 शेयरों पर आधारित बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 636.24 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,737.51 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय सेंसेक्स 798.66 अंक तक नीचे आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई का निफ्टी 174.10 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,542.50 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में अदाणी पोर्ट्स में 2.42 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा, मारुति, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। सिर्फ महिंद्रा एंड महिंद्रा ऐसी कंपनी है, जो प्रॉफिट में रही। अदाणी ग्रुप की 10 लिस्टेड कंपनियों में गिरावट आयी है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी एफआईआई ने 2,589.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजित मिश्रा ने कहा है कि फॉरेन फंड की लगातार पूंजी निकासी के साथ-साथ ग्लोबल लेवल पर टेंशन और व्यापार समझौतों को लेकर अनिश्चितता जैसे कमजोर ग्लोबल संकेतों से बाजारों पर प्रेशर बढ़ रहा है।

एशियाई मार्केट्स में हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त में रहे, जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा। दक्षिण कोरियाई बाजार छुट्टी होने के कारण बंद रहे। यूरोपीय मार्केट्स में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख रहा। सोमवार को अमेरिकी मार्केट बढ़त के साथ बंद हुए थे। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.28 प्रतिशत बढ़कर 64.81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स सोमवार यानी कल के दिन 77.26 अंक के नुकसान में रहा था जबकि एनएसई निफ्टी में 34.10 अंक की गिरावट देखी गई थी।

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच