शेयर बाज़ार (प्रतीकात्मक तस्वीर)  
बिज़नेस

हरे निशान के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, आईटी सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आया उछाल

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन पर शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ है। आज शुरुआती दौर में बाजार के जो दोनों प्रमुख सूचकांकों में बढ़त हासिल की गई है, वो क्लोजिंग सेशन के दौरान भी बरकरार रही है।

अपूर्वा नायक

मुंबई : आज शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार रहा है। शुरुआती दौर में भी बाजार में उछाल रहा था। आज के प्री ओपनिंग सेशन में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई है।

अगर क्लोजिंग सेशन की बात की जाए तो आज बीएसई का सेंसेक्स 123.42 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 82,515.14 पर बंद हुआ था। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई का निफ्टी भी 123.42 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 82,515.14 पर बंद हुआ है। बाजार के कुल 2173 शेयरों में आज तेजी देखने के लिए मिली है, जिसमें से 1730 शेयरों में आज गिरावट देखने के लिए भी मिली है और 120 शेयरों में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव देखने के लिए नहीं मिला है।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, विप्रो, टेक महिंद्रा, ओएनजीसी जैसी प्रमुख कंपनियों को आज के कारोबार में फायदा हुआ था, तो श्रीराम फाइनेंस, पावर ग्रिड कॉर्प, अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर नुकसान में रहे हैं।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा है कि डोमेस्टिक मार्केट में हाई वैल्यूएशन के कारण स्मॉल और मिडियम कंपनियों में मुनाफावसूली जारी है। हालांकि, संस्थागत निवेशकों द्वारा स्थिर आय परिदृश्य वाली कंपनियों को पसंद करने के कारण बड़ी कंपनियों से जुड़े इंडेक्सों को समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा है कि व्हीकल और आईटी सेक्टर पर जोर बना हुआ है। ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े शेयरों की मंथली सेल्स में सुधार के कारण तेजी आ रही है, जबकि आईटी शेयरों को संभावित अमेरिका-चीन ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर उम्मीद से फायदा मिल रहा है।

एशियाई बाजारों में, चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग को फायदा हुआ है। यूरोप के बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी एफआईआई ने मंगलवार को 2,301.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। ग्लोबल ऑयल स्टैंडर्ड ब्रेंट क्रूड 0.43 प्रतिशत बढ़कर 67.16 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन