-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Today Share Market Update Sensex Opened With A Gain Of 118 Points Nifty Saw A Slow Rise
118 अंक की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी में धीमी उछाल; मुनाफे में रही ये कंपनियां
- Written By: मनोज आर्या
घरेलू शेयर बाजार में लगातार तेजी देखी जा रही है। बुधवार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 118.11 अंक की बढ़त के साथ 82,509.83 अंक खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 33.3 अंक चढ़कर 25,137.55 अंक पर पहुंच गया।

शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो)
मुंबई: अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता को लेकर आशावाद और विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी के अनुरूप सेंसेक्स और निफ्टी में भी बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 118.11 अंक की बढ़त के साथ 82,509.83 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 33.3 अंक चढ़कर 25,137.55 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टूब्रो, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में रहे।
एशिया के अन्य बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, शंघाई एसएसई कम्पोजिट, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.76 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) मंगलवार को खरीदार रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,301.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी की हुई मजबूत शुरुआत
Share Market Today: शेयर बाजार में आज मिली-जुली शुरुआत, ग्लोबल संकेतों के बीच उतार-चढ़ाव जारी
Share Market: लगातार तेजी के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स 893 अंक गिरा; आईटी और मेटल शेयरों में भारी गिरावट
Share Market: शेयर मार्केट में आज भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले
छह पैसे की बढ़त से खुला रुपया
विदेशी पूंजी के प्रवाह और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ 85.51 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया दिन में 85.40-90 प्रति डॉलर के दायरे में घूम सकता है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 85.53 पर खुला और फिर 85.51 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.57 पर बंद हुआ था।
चीन के इस रेयर अर्थ ने भारत की बढ़ाई परेशानी, ऑटो इंडस्ट्री पर छाया संकट का बादल
डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की तेजी
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.14 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 93.43 अंक की बढ़त के साथ 82,485.15 अंक पर जबकि निफ्टी 19.40 अंक चढ़कर 25,123.65 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.75 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
एजेंसी इनपुट के साथ-
Today share market update sensex opened with a gain of 118 points nifty saw a slow rise
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर कर नर्वस हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा था
Jun 25, 2026 | 03:44 PMभंडारा में 40 राइस मिलर्स पर कार्यवाही, गलत जानकारी दर्ज कर शासन को गुमराह करने को आरोप
Jun 25, 2026 | 03:44 PMउत्तराखंड में फिर बड़े बवाल की आहट! पंजाब से कूच कर गया सैकड़ों निहंग सिखों का जत्था, हाई अलर्ट पर पुलिस
Jun 25, 2026 | 03:43 PMरेलवे में खिलाड़ियों के लिए नौकरी का मौका, RCF कपूरथला में स्पोर्ट्स कोटा से 23 पदों पर भर्ती
Jun 25, 2026 | 03:42 PMकोराडी की राख से हांफ रहा उत्तर नागपुर: पूर्व मंत्री नितिन राऊत ने विधानसभा में सरकार को घेरा
Jun 25, 2026 | 03:38 PMसागर की देवरी नगर पालिका में हड़कंप; PIC बैठकों में फर्जी दस्तखत के आरोप में अध्यक्ष नेहा जैन पर केस दर्ज
Jun 25, 2026 | 03:38 PMपुणे मनपा का बिल्डरों पर शिकंजा, 32 गांवों की परियोजनाओं में पानी देना होगा अनिवार्य, शपथ पत्र होंगे सार्वजनिक
Jun 25, 2026 | 03:37 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM














