लगातार तीन दिन बंद रहेगा शेयर बाजार (सोर्स- AI जेनरेटेड इमेज)
बिज़नेस

Share Market Closed: इस हफ्ते लगातार 3 दिनों तक बंद रहेगा शेयर बाजार, BSE और NSE पर नहीं होगा ट्रेड; जानें वजह

Share Market: इस हफ्ते शेयर बाजार लगातार 3 दिन बंद रहेगा। 2 अक्टूबर, 3 अक्टूबर और 4 अक्टूबर को BSE और NSE पर कोई ट्रेड नहीं होगा। जानें कब-कब मार्केट बंद रहता है, इस हफ्ते कितने दिन कारोबार होगा।

मनोज आर्या

Share Market Closed For 3 Days: भारतीय शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर है। दरअसल, इस हफ्ते में शेयर बाजार लगातार तीन दिनों के लिए बंद रहेगा। इससे स्टॉक मार्केट में निवेश करने वाले निवेशकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि इन तीन दिनों के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कोई ट्रेड नहीं होगा।

इस हफ्ते शुक्रवार को शेयर बाजार बंद रहने वाला है, जिसके अगले दो दिन शनिवार और रविवार होने के कारण शेयर मार्केट पूरी तरह से बंद रहेंगे।

लगातार 3 दिन क्यों बंद रहेगा शेयर बाजार?

आपको बताते चलें कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है। इस अवसर पर देशभर में सरकारी छुट्टी रहती है। ऐसे में शुक्रवार, 2 अक्टूबर को शेयर बाजार में भी छुट्टी रहने वाली है। इसके अगले दिन यानी 3 अक्टूबर को शनिवार है, इस दिन भी शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा। वहीं, 4 अक्टूबर को रविवार होने के कारण शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा। इसी वजह से स्टॉक मार्केट 2 से 4 अक्टूबर के बीच लगातार तीन दिनों तक बंद रहेगा।

इस हफ्ते केवल 4 दिन होगा कारोबार

शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों की छुट्टी के कारण इस हफ्ते सिर्फ 4 दिन ही ट्रेड कर सकेंगे। सोमवार यानी 28 सितंबर से गुरुवार 1 अक्टूबर तक बीएसई और एनएसई पर सामान्य रूप से कारोबार होंगे।

कब-कब बंद रहता है शेयर बाजार?

आपको बताते चलें कि शेयर बाजार में आम तौर पर हर वर्किंग डे पर ट्रेडिंग होती है। सुबह के समय शेयर बाजार का खुलने का समय होता है और तभी से ट्रेडिंग शुरू हो जाती है। वहीं, शाम को 5 बजे तक बाजार का बंद होने का समय हो जाता है।

इसके अलावा सभी सरकारी छुट्टियों और त्योहारों पर भी शेयर बाजार पूरी तरह से बंद रहता है। हालांकि, दिवाली ही एक ऐसा त्योहारी है, जब मुहुर्त ट्रेडिंग के लिए शेयर बाजार को कुछ समय से लिए ओपनिंग होती है।

सोमवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच, कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ।

इस दौरान, घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों में भारी बिकवाली देखी गई, और बीएसई सेंसेक्स 1,124.02 अंक यानी 1.52 प्रतिशत गिरकर 72,771.72 पर आ गया, तो वहीं निफ्टी50 360.25 अंक यानी 1.56 प्रतिशत गिरकर 22,780.25 पर आ गया।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज