(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

मार्केट कैप में बड़ी गिरावट, 7 दिग्गज कंपनियों ने गंवाए ₹35,439 करोड़, जानें किसे सबसे ज्यादा नुकसान

Market Cap: शेयर मार्केट में लगातार जारी गिरावट के कारण टॉप-10 कंपनियों में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप घट गया, सिर्फ 3 कंपनियां ही फायदे में रहीं। सात कंपनियों का 35,439 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

मनोज आर्या

Sensex Top-10 Companies Market Cap: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में भले ही सेंसेक्स मजबूती के साथ बंद हुआ हो, लेकिन देश की सबसे बड़ी कंपनियों के लिए यह हफ्ता कुछ खास अच्छा नहीं रहा। टॉप-10 कंपनियों में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप घट गया, जबकि सिर्फ 3 कंपनियां ही फायदे में रहीं। कुल मिलाकर सात कंपनियों का 35,439 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जबकि बाकी तीन को 22,113 करोड़ रुपये का फायदा मिला।

सबसे बड़ा झटका सरकारी बैंक SBI को लगा। इसका मार्केट कैप करीब 12,692 करोड़ रुपये घट गया। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज को करीब 8,255 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप घटा 5,102 करोड़ रुपये हो गया।

ICICI बैंक को 2,571 करोड़ का झटका

इसके अलावा एलएंडटी (L&T) को 4,003 करोड़ रुपये की चोट, आईसीआईसीआई बैंक का मूल्य 2,571 करोड़ रुपये घटा, एलआईसी को 1,803 करोड़ रुपये का नुकसान, टीसीएस के मार्केट कैप में 1,013 करोड़ रुपये की गिरावट। इन कंपनियों पर बाजार की कमजोरी और निवेशकों की सतर्कता का साफ असर देखने को मिला।

किन कंपनियों ने दिखाई मजबूती?

हालांकि बाजार में गिरावट का माहौल था, लेकिन कुछ दिग्गज कंपनियां ऐसी भी रहीं जिन्होंने मजबूती दिखाई। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप करीब 10,127 करोड़ रुपये बढ़ा। इसके अलावा देश की मशहूर आईटी कंपनियों की लिस्ट में शामिल इंफोसिस को 6,627 करोड़ रुपये का फायदा हुआ। वहीं, भारती एयरटेल ने भी 5,360 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की। इन शेयरों में निवेशकों का भरोसा बरकरार रहा, जिसकी वजह से ये नुकसान से बच निकले।

टॉप कंपनियों की रैंकिंग में कौन आगे?

मार्केट कैप के हिसाब से अब भी रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले नंबर पर बनी हुई है। उसके बाद एचडीएफसी बैंक और तीसरे नंबर पर भारती एयरटेल मौजूद है। हालांकि गिरावट के बावजूद ये कंपनियां बाजार की दिग्गज बनी हुई हैं।

हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार की चाल

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। नए संकेतों की कमी के चलते निवेशकों ने मुनाफावसूली की। साथ ही वैश्विक स्तर पर मिले-जुले संकेतों और सतर्कतापूर्ण माहौल का असर भी बाजारों पर साफ दिखाई पड़ा। बीएसई सेंसेक्स 367.25 अंक यानी 0.43 प्रतिशत गिरकर 85,041.45 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 99.80 अंकों यानी 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,042.30 पर क्लोज हुआ।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान