शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

SBI, इन्फोसिस और ICICI बैंक का शेयर मार्केट में जलवा, एक हफ्ते में जोड़े 75,000 करोड़; निवेशकों की चांदी

Share Market: इस हफ्ते के अंत में एचडीएफसी बैंक देश की दूसरी सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी बनी रही, जिसके बाद टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

मनोज आर्या

Sensex Top-10 Companies Market Cap: देश की टॉप-10 कंपनियों में से इस हफ्ते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक के मार्केटकैप में 75,855.43 करोड़ रुपए की बढ़त देखने को मिली है। इसमें एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 39,045.51 करोड़ रुपए बढ़कर 9,62,107.27 करोड़ रुपए हो गया है। इन्फोसिस का मार्केट कैप 31,014.59 करोड़ रुपए बढ़कर 7,01,889.59 करोड़ रुपए हो गया है।

आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 5,795.33 करोड़ रुपए बढ़कर 10,09,470.28 करोड़ रुपए हो गया है। दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एचयूएल और एलएंडटी के मार्केटकैप में गिरावट देखने को मिली है।

एलएंडटी के मार्केट कैप में बड़ी गिरावट

लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का बाजार पूंजीकरण 23,501.8 करोड़ रुपए घटकर 5,30,410.23 करोड़ रुपए हो गया, जबकि एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 11,615.35 करोड़ रुपए घटकर 14,32,534.91 करोड़ रुपए हो गया है। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 6,443.38 करोड़ रुपए घटकर 11,49,544.43 करोड़ रुपए हो गया है, बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 6,253.59 करोड़ रुपए घटकर 5,91,447.16 करोड़ रुपए हो गया, हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 3,312.93 करोड़ रुपए घटकर 5,54,421.30 करोड़ रुपए हो गया और टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 470.36 करोड़ रुपए घटकर 11,60,212.12 करोड़ रुपए हो गया है।

देश की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी HDFC

इस हफ्ते के अंत में एचडीएफसी बैंक देश की दूसरी सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी बनी रही, जिसके बाद टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और लार्सन एंड टुब्रो का स्थान रहा। इसके अतिरिक्त, भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के नतीजे, भारत-अमेरिका, भारत-ईयू ट्रेड डील पर अपडेट और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से बाजार की चाल तय होगी।

इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे

अगले हफ्ते बीएचईएल, सिएट, हैवेल्स, हिंदुस्तान जिंक, आईआरएफसी, पीएनबी, टाटा कैपिटल, एयूबैंक, डीसीएमश्रीराम, ईपैक, आईटीसीहोल्टस, एसआरएफ, टीबीजेड, विक्रम सोलर, बैंक ऑफ इंडिया, केईआई, केपीआईग्रीन, पीएनबीहाउसिंग, टाटा कम्युनिकेशन, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, बंधनबैंक, डीएलएफ, बीपीसीएल, जेएसडब्ल्यू और एमसीएक्स जैसी कंपनियों के नतीजे आएंगे।

अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार?

भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के नतीजे, भारत-अमेरिका, भारत-ईयू ट्रेड डील पर अपडेट और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से बाजार की चाल तय होगी। अगले हफ्ते बीएचईएल, सिएट, हैवेल्स, हिंदुस्तान जिंक, आईआरएफसी, पीएनबी, टाटा कैपिटल, एयूबैंक, डीसीएमश्रीराम, ईपैक, आईटीसीहोल्टस, एसआरएफ, टीबीजेड, विक्रम सोलर, बैंक ऑफ इंडिया, केईआई, केपीआईग्रीन, पीएनबीहाउसिंग, टाटा कम्युनिकेशन, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, बंधनबैंक, डीएलएफ, बीपीसीएल, जेएसडब्ल्यू और एमसीएक्स जैसी कंपनियों के नतीजे आएंगे।

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात