बिज़नेस

SBI के ग्राहकों की बढ़ी चिंता! 1 दिसंबर से ट्रांजैक्शन पर चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

किर्तेश ढोबले

 नई दिल्ली: एसबीआई (SBI) के ग्राहकों के लिए एक काम की खबर है। अगर आप एसबीआई के क्रेडिट कार्ड (SBI Credit Card) युजर है तो आपके लिए यह चिंता की बात हो सकती है। दरअसल, एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से अब शॉपिंग करना महंगा होगा। बता दें कि, एसबीआई कार्ड के जरिए किए जाने वाले ईएमआई के भुगतान के लिए आपको ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। 

एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (SBICPSL) ने घोषणा की है कि, ईएमआई ट्रांजैक्शन के लिए अब कार्डधारक को 99 रुपये की प्रोसेसिंग फीस के साथ उस पर टैक्स चुकाना होगा। नया नियम 1 दिसंबर 2021 से लागू होगा। 

 प्रोसिसिंग चार्ज देना होगा

बता दें कि बैंक अपने करोड़ों ग्राहकों से रिटेल आउटलेट्स, अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर किए गए सभी ईएमआई ट्रांजैक्शन के लिए प्रोसेसिंग फीस चार्ज करेगा। यह फीस खरीदारी को ईएमआई में बदलने पर लगने वाले इंटरेस्ट चार्ज के एक्स्ट्रा हैं। वहीं कंपनी ने अपने ग्राहकों को ईमेल द्वारा नए चार्ज के बारे में जानकारी दी है। 

ज्ञात हो कि, प्रोसिसिंग चार्ज ईएमआई में परिवर्तित ट्रांजैक्शन पर लागू होते हैं। इस नए नियम के मुताबिक, 1 दिसंबर से पहले किए गए किसी भी ट्रांजैक्शन पर इस प्रोसिसिंग चार्ज नहीं लगेगा। वहीं रिटेल आउटलेट पर खरीदारी करते समय कंपनी चार्ज स्लिप के माध्यम से कार्डधारकों को ईएमआई ट्रांजैक्शन पर प्रोसिसिंग चार्ज के बारे में जानकारी देगी। 

गौरतलब है कि, ऑनलाइन ईएमआई ट्रांजैक्शन के लिए कंपनी पेमेंट पेज पर ग्राहकों को प्रोसिसिंग फी के बारे में बताएगी। वहीं अगर ट्रांजैक्शन कैंसिल हो जाता तो कंपनी प्रोसेसिंग फीस ग्राहकों को लौटा देगी। हालांकि, प्री-क्लोजर की स्थिति में इसे नहीं लौटाया जाएगा। इतना ही नहीं, ईएमआई में कंवर्टेड ट्रांजैक्शन के लिए रिवॉर्ड पॉइंट लागू नहीं होंगे

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?